दुनिया की सारी समस्या का समाधान भारतीय दर्शन में : मुख्यमंत्री

Share

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संत शिरोमणि स्वामी रामानंद जी ने विश्व में सामाजिक समरसता का पाठ, मानव समाज में भक्ति एवं ज्ञान का प्रकाश फैलाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री  ने अदिति लॉन जबलपुर में पूज्य आद्य रामानंदाचार्य जी की 723 वीं जयंती एवं पूज्य जगतगुरू सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में उक्त विचार व्यक्त किये। कहा कि आज का दिन पवित्र है यह सुखद संयोग है कि आज दोनों विभूतियों का प्राकट्य दिवस है। भगवान् प्राप्ति के अनेक मार्ग ऋषि, मुनियों ने बताए है जिसमें भक्तिमार्ग में जो आनंद है वह अपने आप में अद्भुत है। उनके 12 शिष्यों कबीरदास, रैदास, संत पीपा महाराज, अनंतानंद, सुखानन्द, धन्ना, सेनाचार्य, पदमावती, भावानंद, नाभादास, सुरसुरी, नरहरयानंद थे] जिन्होंने अपने संदेशों से विश्व जगत को बदलने का कार्य किया है। अपने संदेशो में उन्होंने बताया कि सभी में भगवान का वास है। कोई भी छोटा या बड़ा नहीं है। जातिगत भेदभाव को मिटाने का बीड़ा इन्होंने उठाया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विगत दिवस भोपाल में हुई जी-20 के अंतर्गत थिंक 20 बैठक में विदेशों से आये प्रतिनिधियों से कहा कि दुनिया की सारी समस्या का समाधान हमारे भारतीय दर्शन में है। हम वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा एवं विश्व के कल्याण का भाव रखने वाले लोग हैं। भारतीय दर्शन में प्रकृति, पशु-प्राणियों, नदियों एवं पहाड़ों की पूजा करने का चिंतन भी शामिल है। इन्हीं संदेशों एवं विचारों को जीवंत बना कर इस परम्परा को आगे बढ़ाने का कार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी द्वारा किया जा रहा है। उनके मन में यह भाव है कि सभी के सहयोग से हम जबलपुर को उस मुकाम पर ले जायें, जहाँ पूरी दुनिया देखे की यह संस्कारधानी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान को आद्य गुरू रामानंदाचार्य अलंकरण से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वामी राघव देवाचार्य जी का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जगतगुरू स्वामी राघव देवाचार्य जी ने भी आशीर्वचन दिये।

कार्यक्रम में डॉ. नीलम दुबे द्वारा लिखी गई किताब स्वामी विवेकानंद का दार्शनिक चिंतन का विमोचन किया गया।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles