
शहडोल जिले के जनपद पंचायत गोहपारू केy सरपंच से मिलकर ग्राम पंचायत के माध्यम से लगभग 2 लाख 52 हजार रुपए की लागत से 1 एकड़ भूमि में लघु तालाब निर्माण कराया।हितग्राही श्री राम प्रसाद सिंह द्वारा यह जानकारी दी गई कि उनके पास खेती के लिए लगभग 5 एकड़ जमीन है, उसमें उन्होंने धान उपार्जन करने के लिए सोचा। परंतु सिंचाई का साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण वे केवल गेहूं की खेती कर पाते थे। लघु तालाब का निर्माण कराकर रामलाल अब धान की खेती कराने के साथ-साथ मत्स्य बीज भी तालाब में डालकर लघु तालाब को लाभ का धंधा बना रहे हैं। श्री राम प्रसाद सिंह का कहना है कि अब उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी हो गई है, वह अपने बच्चों को अच्छी स्कूल में पढ़ा सकेंगे और उन्होंने बताया कि लघु तालाब निर्माण से हमारा और हमारे परिवार का जीवन उन्नतशील एवं स्वावलंबन की राह में बढ़ गया।इस हेतु श्री राम प्रसाद ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा जिला प्रशासन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजना का लाभ दिलाने तथा जन-जन तक मनरेगा योजना की जानकारी दिलवाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

