जियो का 1,400 अरब डॉलर का लक्ष्य–अंबानी/पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में ‘कोयला परतों में मौजूद मीथेन गैस’ (सीबीएम) के पांच ब्लॉक मिले/ IDBI बैंक में लगभग 53,000 करोड़ रुपये में 60.72 फीसदी हिस्सेदारी फेयरफैक्स को

Share

एस्सार ऑयल एंड गैस को तीन राज्यों में सीबीएम के पांच ब्लॉक मिले

नयी दिल्ली: 15 अक्टूबर (भाषा) एस्सार समूह की कंपनी एस्सार ऑयल एंड गैस लि. को पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में ‘कोयला परतों में मौजूद मीथेन गैस’ (सीबीएम) के पांच ब्लॉक मिले हैं। कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।इससे कंपनी के गैस खोज क्षेत्र में करीब 1,281 वर्ग किलोमीटर का विस्तार होगा। इन ब्लॉक में लगभग 6,600 अरब घन फुट गैस संसाधन होने का अनुमान है। कंपनी का लक्ष्य देश में प्राकृतिक गैस का घरेलू उत्पादन बढ़ाना है।

अदालत ने कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को होने वाले कॉजपा के प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया

नयी दिल्ली: 15 अक्टूबर (भाषा)   दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) और इसके संस्थापक अभिजीत दीपके को 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन करने से रोकने का आदेश देने से इनकार कर दिया।हालांकि, अदालत ने पुलिस के इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर लिया कि उनकी गतिविधियों को नियंत्रित और व्यवस्थित करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

जियो का 1,400 अरब डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था में बड़ी हिस्सेदारी का लक्ष्य: आकाश अंबानी

मुंबई: 15 अक्टूबर (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल एवं दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स ने वित्त वर्ष 2030-31 तक देश की अनुमानित 1,400 अरब डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी को अपने 53.33 करोड़ ग्राहकों, 5जी नेटवर्क के विस्तार और प्रौद्योगिकी क्षमताओं के दम पर इस वृद्धि की उम्मीद है।अगले सप्ताह अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने जा रही जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रबंध निदेशक आकाश अंबानी ने कहा 

फेयरफैक्स के साथ 53 हजार करोड़ रुपये के सौदे के बाद IDBI बैंक के शेयरों में करीब 8 फीसदी की गिरावट
नई दिल्ली: (15 अक्टूबर) गुरुवार को IDBI बैंक के शेयरों में करीब 8 फीसदी की गिरावट आई। इससे पहले के सत्र में इनमें जोरदार तेजी देखी गई थी। यह गिरावट तब आई जब कैबिनेट ने फेयरफैक्स फाइनेंशियल के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसके तहत वह बैंक में लगभग 53,000 करोड़ रुपये में 60.72 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles