1 करोड़ 25 लाख बहनों को योजना की 41वीं किश्त,अब तक 65 हजार करोड़ रुपए भेजी /तिरंगा लहराना क्या अपराध है: केजरीवाल/‘ मां-बहन की गाली देने मिसरोद TI  निलंबित

Share

    1 करोड़ 25 लाख बहनों को योजना की 41वीं किश्त,अब तक 65 हजार करोड़ रुपए भेजी 
उमरिया     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नवरात्रि के पावन पर्व पर आज प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों को लाड़ली बहना योजना की 41वीं किश्त की सौगात मिली है। राज्य सरकार बहनों के बैंक खातों में हर माह 1500 रुपए की राशि ट्रांसफर कर रही है। योजना की शुरुआत से लेकर अब तक 65 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है। हमारी सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से प्रदेश की जनता से किए गए जनकल्याण के सभी वादे पूरा करते हुए आगे बढ़ रही है। प्रदेश की आधी आबादी के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश के एक चौथाई जिलों में हमारी बहनें कलेक्टर की जिम्मेदारी निभा रही हैं। शहडोल संभागायुक्त और उमरिया जिले की कलेक्टर भी हमारी बहनें हैं। उमरिया जिले के बांधवगढ़ को प्रभु श्रीराम, माता सीता और भगवान श्रीकृष्ण का विशेष आशीर्वाद मिला है। उमरिया में विरासनी देवी का आशीर्वाद लेना सौभाग्य है।   मुख्यमंत्री डॉ. यादव उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत गुरुवाही ग्राम में आयोजित लाड़ली बहना योजना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 

 ‘जय जोहार’ बोलने पर मां-बहन की गाली देने वाले मिसरोद TI  निलंबित

भोपाल, 14 अक्टूबर 2026।   मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतन सिंह परिहार (रतनलाल सिंह परिहार) को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि उन्होंने आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान ‘जय जोहार’ नारा लगाने पर उन्हें अभद्र भाषा में गाली-गलौज की और धमकी दी।
मंगलवार (13 अक्टूबर) को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के छात्र संगठन ने आदिवासी छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर भोपाल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पारंपरिक अभिवादन ‘जय जोहार’ का नारा लगाया। इसी पर मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार भड़क गए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में वे छात्रों से कहते सुनाई दे रहे हैं
यही कूट दूंगा।” वे अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी भी देते नजर आ रहे हैं।
सरकार और पुलिस का एक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले का संज्ञान लिया। राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और इंस्पेक्टर को दोषी पाते हुए तत्काल निलंबन तथा जांच के आदेश दिए।भोपाल पुलिस कमिश्नर ने मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्हें रक्षित केंद्र भोपाल अटैच कर दिया गया है। डीसीपी जोन-2 विकास शाहवाल ने बताया कि वायरल वीडियो में थाना प्रभारी का व्यवहार पुलिस सेवा-आचरण के प्रतिकूल है। मिसरोद के एसीपी को 15 दिन के अंदर विस्तृत और निष्पक्ष जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

संजय सिंह का विशेषाधिकार समिति को पत्र, पुलिस अधिकारियों की शिकायत की

नयी दिल्ली: 14 अक्टूबर (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शनों के दौरान उनके साथ बार-बार कथित बदसलूकी और बल प्रयोग को लेकर सदन की विशेषाधिकार समिति को पत्र लिखकर आग्रह किया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू की जाए।आप नेता ने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ दो, 10 और 12 अक्टूबर को हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की, उन्हें धमकाया और जबरन हिरासत में लिया।

अपने ही देश में तिरंगा लहराना क्या अपराध है: केजरीवाल ने कॉजपा नेताओं की न्यायिक हिरासत पर कहा

नयी दिल्ली: 14 अक्टूबर (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को पूरी तरह से बेतुका बताते हुए सवाल किया कि क्या अपने ही देश में राष्ट्रीय ध्वज लहराना अपराध है।पुलिस ने बताया कि शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉण्ड का कथित उल्लंघन करने और प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाए जा चुके जंतर-मंतर में कथित तौर पर अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में दास और रांका को बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेजा गया।भारतीय युवा कांग्रेस ने बुधवार को यहां जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार को बहाल करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मार्च निकाला।पुलिस ने संसद मार्ग थाने के निकट प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

केलमनिया में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम

  शहडोल : बुधवार, अक्टूबर 14, 2026  कार्यपालन यंत्री श्री एच एल धुर्वें के मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन अंतर्गत विकासखण्ड सोहागपुर के ग्राम केलमनिया में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही। साथ ही ग्राम पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल जीवन मिशन के उद्देश्य, हर घर नल से जल, पेयजल की उपलब्धता, जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के सतत रख-रखाव के संबंध में जानकारी दी गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खण्ड शहडोल विभाग के मैदानी अमले की उपस्थिति में ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों की सहभागिता से जल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण की गई योजनाओं की हस्तांतरण प्रक्रिया पूर्ण की गई। कार्यक्रम में बताया गया कि नल-जल योजना की परिसंपत्तियों का संरक्षण करें, जल का सदुपयोग करें तथा नियमित रूप से योजना के संचालन एवं रख-रखाव में सहयोग प्रदान करें, ताकि प्रत्येक परिवार को निरंतर एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध होता रहे।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles