
भारत सरकार द्वारा प्रारंभ देशव्यापी रोज़गार मेले के तीसरे चरण में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 45 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में 71 हजार युवाओं को सरकारी विभागों व संगठनों में नौकरी के लिए नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। भोपाल में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के आतिथ्य में रोजगार मेला हुआ। रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। रोजगार मेला रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।

