नगरीय निकायों में आउटसोर्स व्यवस्था को समाप्त करेंगे : नगरीय विकास मंत्री

Share

भोपाल 

मंत्री भूपेन्द्र सिंह वादा  किया कि सभी नगरीय निकायों में आउटसोर्स व्यवस्था को समाप्त करेंगे। जल्द ही इसके आदेश जारी किये जायेंगे। सफाई कामगारों के 18 सूत्रीय मांग-पत्र पर विचार के लिये प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी में संगठन के तीन प्रतिनिधि शामिल होंगे। कमेटी एक माह में रिपोर्ट देगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेन्द्र सिंह रवीन्द्र भवन में मध्यप्रदेश सफाई कामगार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मंत्रीश्री सिंह ने कहा कि स्वच्छता मित्रों को हर माह समय पर वेतन दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। भोपाल नगर निगम के चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि जल्द जारी की जाएगी। अनुकम्पा नियुक्ति देने के संबंध में भी विचार किया जाएगा।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles