
एस.ई. सी. एल. बुढ़ार ग्रुप प्रबंधन के विरूद्ध अपराध क्र. 41/23 धारा 304-ए पंजीबद्ध
शहडोल
जिले में वर्षों से बंद पड़ी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की भूमिगत कोयला खदान को देखकर ऐसा लगता है मानो यह लाशें उगल रही हो। खदान से शनिवार शाम को तीन और युवकों के शव बरामद किए गए। एक दिन पहले शुक्रवार को

खदान में चार युवकों के शव बरामद हुए थे। सभी कबाड़ निकालने की नीयत से खदान में घुसे थे। इनकी वहां जहरीली गैस के रिसाव की चपेट में आने के कारण मौत हो गई थी। शनिवार शाम को एकबार फिर बंद पड़ी भूमिगत खदान सेपांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीमों ने तीन और लाशें निकालीं। ये लोग भी कबाड़ निकालने के लिए खदान में घुसे थे।
दिनांक 26.01.2023 को रात्रि करीबन 10 बजे धनपुरी के 05 व्यक्ति वर्ष 2018 से बंद तथा सील की गयी धनपुरी अंडर ग्राउंड माइन्स में लोहे के टुकड़े/ कबाड़ आदि चोरी करने के उद्देश्य से सील खदान की दीवार (मोहाड़ा) को फोड़कर घुसे थे जिसमें से सिद्धार्थ महतो पिता\ नंदकिशोर महतो निवासी बगमडिया दफाई धनपुरी खदान के अंदर घबराहट होने तथा सांस लेने मे बैचैनी होने से माइन्स से बाहर निकल आया जब कि शेष उक्त चारों व्यक्ति अंडर ग्राउंड माइन्स के अंदर चले गए।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कलेक्टर शहडोल श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक घटना स्थल पर पहुंचे और अपने निर्देशन में मौके पर रोशनी आदि की व्यवस्था कराते हुये फायर ब्रिगेड तथा एम्बुलेन्स बुलवाई गयी । एसईसीएल सोहागपुर की रेस्क्यू टीम तथा पुलिस बल व्दारा त्वरित गति से रेस्क्यू आपरेशन चलाते हुये रात्रि में ही करीबन 04.15 बजे तक बंद अंडर ग्राउंड माइन्स धनपुरी में फंसे हुये 1. कपिल उर्फ भुप्पल विश्वकर्मा पिता सुखराम विश्वकर्मा उम्र 24 साल निवासी बगमंडिया खदान के पास धनपुरी 2. राहुल कोल पिता हीरालाल कोल उम्र 25 साल निवासी अमरकंटक रोड धनपुरी नम्बर चार 3. राज महतो पिता गणेश महतो उम्र 20 साल निवासी बगमडिया खदान के पास धनपुरी 4. हजारी उर्फ हग्गू कोल पिता पड़रिया कोल उम्र 30 साल निवासी बगमडिया खदान के पास धनपुरी को निकाला जाकर सुबह 04.30 बजे एम्बुलेन्स से मेडिकल कालेज शहडोल भिजवाया गया जहाँ इन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
इस संबंध में उप प्रबंधक बुढार साईडिग धनपुरी द्वारा थाना धनपुरी में इस आशय का आवेदन पत्र प्रस्तुत करने पर कि धनपुरी बंद खदान में 5 व्यक्तियो द्वारा आईसोलेशन स्टापिंग तोड़कर अंदर चोरी करने की नियत से घुसे है कि सूचना पर आरोपीगण 1. कपिल उर्फ भुप्पल विश्वकर्मा पिता सुखराम विश्वकर्मा उम्र 24 साल निवासी बगमडिया खदान के पास धनपुरी 2. राहुल कोल पिता हीरालाल कोल उम्र 25 साल निवासी अमरकंटक रोड धनपुरी नम्बर चार 3. राज महतो पिता गणेश महतो उम्र 20 साल निवासी बगमडिया खदान के पास धनपुरी 4. हजारी उर्फ हग्गू कोल पिता पड़रिया कोल उम्र 30 साल निवासी बगमडिया खदान 5. सिद्धार्थ ताम्बे पिता नंद किशोर ताम्बे निवासी धनपुरी जिला शहडोल के विरुद्ध दिनांक 27.01.2023 को अपराध क्र. 40/2023 धारा 457, 380, 511 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त पांच आरोपियों में से सिद्वार्थ ताम्बे से पूछताछ करने पर बंद पडे खदान की दीवार तोड़कर अनाधिकृत रुप से कबाड चोरी करने की नियत से साथियों सहित प्रवेश करना तथा वहां सांस लेने में दिक्कत महसूस होने से भाग कर बाहर आने तथा अन्य साथियों के अंदर ही फंसे रह जाने की बात बताया। प्रारंभिक विवेचना के दौरान उक्त आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वे कबाड़ चोरी करने के उपरांत कबाड़ को पप्पू टोपी उर्फ उर्फ नियाज खान पिता मोह० खान हुसैन निवासी बाबू चौक के पास अमलाई को बेचते थे। कबाड़ी राजा उर्फ गुलाम हुसैन को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड में लिया गया है। गुड्डू उर्फ गुड्डा उर्फ नियाज खान को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है जबकि आरोपी पप्पू टोपी उर्फ अफरोज की तलाश जारी है। प्रकरण में धारा 304, 411, 413, 109 भादवि बढ़ाई जाकर विवेचना जारी है।
अफरोज पिता महमूद निवासी माईकल चौक खान निवासी धनपुरी, गुड्डू उर्फ गुड्डा के पास धनपुरी एवं राजा उर्फ गुलाम में कबाड़ चोरी की नियत से बंद पड़े खदान में घुसने से चार व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने परसे शासन द्वारा
उ.नि. सुंदर लाल तिवारी की सूचना पर बन्द कोयला खदान के कॉलरी प्रबंधन द्वारा समुचित संरक्षण में प्रथमदृष्टया लापरवाही पाये जाने से एस.ई. सी. एल. बुढ़ार ग्रुप प्रबंधन के विरूद्ध अपराध क्र. 41/23 धारा 304-ए भा.द.वि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इसी प्रकार दिनांक 28.01.2023 को पुनः उप प्रबंधक बुढार साईडिग धनपुरी द्वारा थाना धनपुरी में इस आशय का आवेदन पत्र प्रस्तुत करने पर कि धनपुरी बंद खदान में 4 व्यक्ति आईसोलेशन स्टापिंग तोड़कर अंदर चोरी करने की नियत से घुसे थे जहां सांस लेने में दिक्कत होने से एक व्यक्ति 1. सेवक कुचबंधिया निवासी आमाटोला अमलाई भागकर बाहर आ गया तथा उसके तीन अन्य साथी 2. रोहित पिता कल्लू कोल निवासी चीफ हाउस अमलाई, 3. मनोज वर्मन निवासी शनिचरी बाजार अमलाई, 4. राजेश मिश्रा अतिरेक भवन के पीछे अमलाई के अंदर रह जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा एस.ई.सी.एल. की रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर खदान से बाहर निकाला गया जिनकी जहरीली गैस तथा ऑक्सीजन की कमी से मृत्यु हो गई थी। थाना धनपुरी में उपरोक्त के विरूद्ध अपराध क्र. 42/23 धारा 457, 380, 511 कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में विवेचना जारी हो विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिसंगत कार्यवाही की जावेगी।

