

सोलापुर
29 जनवरी (भाषा)
महाराष्ट्र के सोलापुर स्थित एक पुल से छलांग लगाने से 12 काले हिरणों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को सोलापुर- बीजापुर राजमार्ग पर मौजूद पुल पर शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुई। माना जा रहा है कि अंधेरे में हिरणों को अंडरपास की ऊंचाई का अनुमान नहीं हुआ और यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हिरणों के शवों को हाईवे से हटाया गया।
उन्होंने बताया कि काले हिरण करीब 30 फुट की ऊंचाई से गिरे जिससे उनमें से 12
की मौत हो गई और दो अन्य जख्मी हो गए जख्मी हिरणों को वन विभाग पशु चिकित्सालय ले जाया गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी थी। अधिकारी ने बताया कि काले हिरणों के अवशेष को पोस्टमार्टम के
लिए भेजा गया है और इस मामले में कुछ गलत होने का संदेह नहीं है।

