
नई दिल्ली, 15 फरवरी।
दुनिया में पत्रकारिता की स्वतंत्रता की जिस प्रकार की हत्या करने का प्रयास भारत शासन ने किया है उसको लेकर अब स्पष्ट धारणा हो चली है कि भारत में पत्रकारिता का काम बेहद जोखिम भरा काम हो गया है इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि बीबीसी के कार्यालय में परिणाम क्या निकलता है क्योंकि यदि कुछ भी प्रणाम जुटाए गए और उन्हें प्रदर्शित किया गया कि यह भ्रष्टाचार के कारण बीबीसी पर छापा मारा गया है तो वह भी संदेह के घेरे में ही रहेगा| बीबीसी कार्यालय में छापामार कार्यवाही से भारत भर की पत्रकारिता से जुड़े तमाम लोगों पर एक संदेश देने का जरूर प्रयास किया गया है यदि हमारे खिलाफ आप सोच भी रहे हैं तो आप इस प्रकार के आक्रमण के लिए तैयार रहिए इस तरह भारतीय लोकतंत्र अपने अमृत महोत्सव काल 75 साल में ही दम तोड़ता नजर आ रहा है |क्योंकि उसकी निष्ठा स्वतंत्र पत्रकारिता की बजाय गुलाम पत्रकारिता पालने की ज्यादा दिखती है |भारत में बीबीसी हिंदी के कार्यालय में लगातार छापेमारी के तथाकथित सर्वे के बीच में अमेरिका ने प्रेस को लेकर एक बयान जारी किया है
बीबीसी के खिलाफ आयकर विभाग के सर्वेक्षण अभियान के बीच अमेरिका ने कहा है कि वह प्रेस की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और धार्मिक स्वतंत्रता के सार्वभौमिक अधिकारों के महत्त्व का समर्थन करता है, जो भारत सहितदुनिया भर में लोकतंत्र का आधार हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने यह बयान ऐसे समय दिया जब एक दिन पहले आयकर विभाग ने कथित कर अपवंचना की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों तथा दो अन्य संबंधित स्थानों पर सर्वेक्षण अभियान शुरू किया। यह अभियान बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्राइस ने
अमेरिकी राष्ट्रपति निवास वाइट हाउस में मीडियाकर्मियों से कहा कि हम भारतीय कर अधिकारियों की ओर से दिल्ली में बीबीसी कार्यालयों की तलाशी लिए जाने के बारे में जानते हैं। आपको इस संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए भारतीय प्राधिकारियों के पास जाना चाहिए। प्राइस ने कहा कि हम दुनियाभर में स्वतंत्र प्रेस की महत्ता का समर्थन करते हैं। हम दुनियाभर में लोकतंत्र को मजबूत करने में योगदान देने वाले मानवाधिकारों के तौर पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और धर्म एवं आस्था की स्वतंत्रता की महत्ता पर जोर देते हैं। इसने इस देश में यहां लोकतंत्र को मजबूत किया है। इसने भारत केलोकतंत्र को मजबूत किया है। (SABHARजनसत्ता )

