ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ के रहने वाले दो सगे 40 वर्षीय बड़ा भाई चंद्र प्रकाश गोस्वामी और 32 वर्षीय छोटा भाई ददन गोस्वामी की मौत हो गई। बताया गया कि घर में स्थित कुएं में लगे पंप खराब हो जाने पर एक भाई कुएं में पंप को देखने गया, तो वह गिर गया। कुछ देर तक जब भाई की कोई हलचल नहीं हुई तो दूसरा भाई भी कुएं में उतर गया, वो भी उसी में औंधे मुंह गिर गया। जिससे दोनों की मौत हो गई।

