
कलेक्टर की अगुवाई में विकास यात्रा में हेल्थ चेकअप कैंप
शहडोल
25 फरवरी 2023- कलेक्टर की अगुवाई में आज नगर पालिका क्षेत्र शहडोल में आयोजित विकास यात्रा कार्यक्रम में हेल्थ चेकअप कैंप स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया गया। कैंप का निरीक्षण कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने किया तथा कैंप में आए वृद्धों से स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा की। कैंप में लगभग 40 बुजुर्गों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया तथा मौके पर ही हेल्थ कार्ड का वितरण वृद्धजनों को किया गया।इस दौरान कलेक्टर ने दिव्यांग जनों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि शिविर में आए वह सभी लोग जो अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराना चाहते हैं सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राम स्नेही पांडेय, महिला एवं बाल विकास विभाग की आनंद अग्रवाल सहित स्वास्थ्य अमला एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

