
शहडोल
जनसुनवाई में राजाराम बैगा निवासी ग्राम पंचायत चांपा सोहागपुर शहडोल ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम चांपा स्थित खसरा नं. 47 रकबा 3 एकड़ पूर्व में मैं इस भूमि पर खेतीबाड़ी करता था। मेरे खत बने हुये थे उक्त भूमि को शासकीय बताते हुये मेडिकल कॉलेज चिन्हित कर दिया गया था जिससे मैं अपनी भूमि से वंचित हो गया। आराजी खसरा नं. 47 पर अन्य भूमि स्वामियों का कब्जा है मुझे आराजी खसरा नं. 47 पर मौके से भूमि नहीं मिल रही है। आराजी खसरा नं. 47 में मेरे कब्जे की भूमि मेडिकल कॉलेज परिसर के अन्दर स्थित है। परन्तु आज दिनांक तक मुझे कोई मुआवजा नहीं प्रदान किया गया है व मेरे स्वामित्व की भूमि से वंचित होने के कारण मैं पिछले 10 वर्षों से कृषि नहीं कर पा रहा हूँ। जिससे मुझे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि मुझे सेवा में उक्त तथ्यों को विधिवत् जांच करा कर मुझे कृषि की भूमि का मुआवजा प्रदान कराया जाए।

