
नई दिल्ली11 APR 2023 PIB
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नागरिकों से मन की बात @100 क्विज में भाग लेने के लिए आग्रह किया है।अपने ट्वीट में लिखा है:#MannKiBaat क्विज के अंतिम कुछ ही दिन शेष रह गए हैं… यदि आपने अब तक इसमें भाग नहीं लिया है तो अब जरूर हिस्सा लें और पिछले 99 एपिसोड्स के शानदार सफर को फिर से जिएं, जिसमें प्रेरणादायक सामूहिक प्रयासों पर प्रकाश डाला गया है।
अमृत महोत्सव के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;“एक यादगार अनुभव रहा होगा। मैं दूसरों से,विशेष रूप से भारत के युवाओं से सीमावर्ती गांवों का दौरा करने का आग्रह करूंगा। यह हमारे युवाओं को विभिन्न संस्कृतियों से परिचित कराएगा और उन्हें वहां रहने वालों के आतिथ्य का अनुभव करने का अवसर देगा।
नरेन्द्र मोदी 13 अप्रैल, 2023 को लगभग 71,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। देश भर से चुने गए नवनियुक्त कर्मियों को भारत सरकार के तहत ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, वरिष्ठ वाणिज्यिक लिपिक सह टिकट लिपिक, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, कनिष्ठ लेखापाल, डाक सहायक, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स सहायक, सीनियर ड्राफ्ट्समैन, जेई/सुपरवाइजर, सहायक प्रोफेसर, शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष, नर्स, परिवीक्षा अधिकारी, पीए, एमटीएस और अन्य जैसे पदों पर कार्य करने के लिए शामिल किया जाएगा।

