जंतर मंतर में धरना दे रही महिला;आज कई बड़े नेता उनके समर्थन में आ खड़े हुए

Share

आज शनिवार का दिन प्रदूषित राजनीति में चर्चित बयानबाजी और कार्यवाही के लिए गर्म रहा भारतीय संसद के 2 सदस्य में एक अफजाल अंसारी बीएसपी के सांसद को 4 साल की सजा हो गई है गैंगस्टर केस के मामले में तो बीजेपी के सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने पास्को एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है किंतु इन सबसे हटकर भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर चुनावी भाषण में आरोप लगाया है कि उन्होंने अब तक 91 बार उन्हें गाली दी है . कर्नाटक की राजनीति में निम्नस्तर की भाषा का प्रयोग जनहित के मुद्दों से ज्यादा हो रहा है. कांग्रेस ने के अध्यक्ष ने पहले तो नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप कहा और बाद में माफी मांग ली किंतु इसके प्रत्युत्तर में भाजपा के एक विधायक ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को विषकन्या  कह डाला किंतु सांप और विषकन्या के इस रोमांचक बयानबाजी के बीच में जंतर मंतर पर बैठी ओलंपिक से स्वर्ण पदक लाने वाली महिला पहलवानों ने अकेले ही अपने आप स्वाभिमान की लड़ाई पर एक कदम जीत हासिल की है उनकी अपील पर आज कई बड़े नेता उनके समर्थन में आ खड़े हुए हैं

सबसे पहले कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने पहलवान  विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया से बात की। वे करीब एक घंटे धरना स्थल पर रहीं। 50 मिनट तक बातचीत करती रहीं। विनेश और साक्षी बातचीत करते हुए भावुक हो गईं।Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस ने पहलवानों को सौंपी FIR की कॉपी, जंतर-मंतर  पहुंचीं प्रियंका गांधी, पढ़ें सभी अपडेट - Wrestlers Protest Updates Delhi  Police handed over copy of ... प्रियंका ने विनेश के सिर पर हाथ रखकर दिलासा दिलाया। इससे पहले शुक्रवार देर रात बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दो FIR दर्ज की गई हैं। पहली- दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग रेसलर से यौन शोषण के मामले में बृजभूषण पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरी FIR अन्य 6 महिला रेसलर्स के यौन शोषण के आरोप में दर्ज हुई है।पीएम मोदी पर साधा निशानाप्रियंका ने पहलवानों से मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ”मुझे पीएम से कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि अगर उन्हें उनकी (पहलवानों) की चिंता है, तो उन्होंने अभी तक उनसे बात क्यों नहीं की? देश उनके (खिलाड़ियों) साथ खड़ा है। मुझे गर्व है कि पहलवान ऐसी चीज के लिए खड़े हैं और आवाज उठा रहे हैं।”

इस विवाद में अब देश के पहलावानों को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का साथ मिला है।   आम आदमी पार्टी के  254.jpg      राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उनकी मांग को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह और पहलवानों के धरने को लेकर दिल्ली सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सरकार अपने नेताओं को बचा रही है।केजरीवाल ने कहा की हमारे पहलवान भारत की बेटियां हैं और हर सच्चा भारतीय इन पहलवानों के साथ खड़ा है उन्होंने अभी भी अपील की कि लोग छुट्टी लेकर इन पहलवानों के समर्थन में आए

 भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन प्रताड़ना और दुर्व्यवहार के मामले में जंतर मंतर में धरना दे रही महिला पहलवानों की लड़ाई अब रंग लाती दिख रही है गौरतलब है सुप्रीम कोर्ट के दबाव में आकर दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ पास्को एक्ट सहित दो पुलिस प्रकरण दर्ज किए हैं सहितउधर, यूपी में ब्रजभूषण ने कहा कि मैं पूरी तरह निर्दोष हूं। अपने ऊपर एफआईआर दर्ज होने के बाद बृजभूषण सिंह ने अपनी बात रखी। उन्होंने पहलवानों के धरने और उनकी मांग पर सवाल खड़े किए। साथ ही धरने के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया। उनका कहना है कि अगर उनके इस्तीफा देने से पहलवान घर लौट जाएंगे तो वह इसके लिए तैयार हैं।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles