
गुजरात उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी “मोदी उपनाम” टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगाने की उनकी याचिका पर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया।गांधी की याचिका पर सुनवाई के दूसरे दिन सूरत की एक अदालत द्वारा उनकी सजा पर रोक लगाने से इनकार करने को चुनौती देते हुए, न्यायमूर्ति हेमंत प्रच्छक की अदालत ने कहा कि गर्मी की छुट्टी के बाद ही फैसला सुनाया जाएगा। उच्च न्यायालय 8 मई से 4 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए बंद रहेगा और न्यायमूर्ति प्रच्छक 4 मई से अनुपलब्ध रहेंगे क्योंकि वह देश से बाहर यात्रा कर रहे हैं।वकील वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने न्यायाधीश द्वारा अंतिम फैसले की अपेक्षित समय-सीमा का संकेत देने के बाद अंतरिम राहत का अनुरोध किया। न्यायमूर्ति प्रच्छक ने कहा कि वह अंतिम आदेश सुनाने से पहले सूरत मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष हुए मामले में मुकदमे की कार्यवाही के पूरे रिकॉर्ड का अवलोकन करना चाहते हैं (indianexpress)
इस बीच, शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी के वकील ने मंगलवार को तर्क दिया कि अदालत कक्ष में कांग्रेस नेता का रुख सार्वजनिक रूप से अलग है। वकील ने यह भी कहा कि गांधी के लिए “मोटरमाउथ” होना ठीक था, लेकिन फिर उन्हें “क्रायबेबी” की तरह राहत पाने के लिए अदालत का दरवाजा नहीं खटखटाना चाहिए।
मुंबई, 02 मई (वार्ता)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को अपने पद से
इस्तीफा देने का एलान किया। श्री पवार ने अपनी आत्मकथा ‘लोक मांझे संगति के विमोचन के बाद अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुएकहा, “मैं राकांपा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूँ।”
उन्होंने कहा, “ मैं जानता हूँ कि कहां पर विराम देना है।
चित्रदुर्ग (कर्नाटक),2 मई (भाषा)‘‘जब दिल्ली में बाटला हाउस एनकाउंटर हुआ तो कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता की आंखों में आतंकियों के मरने की खबर सुनकर आंसू आ गए थे। जब सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक हुई तो कांग्रेस ने देश की सेनाओं के सामर्थ्य पर ही सवाल खड़ा कर दिया।’’.प्रधानमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस के नेता रिटायरमेंट के नाम पर वोट मांग रहे हैं और उन्हें गाली देकर लोगों को भड़का भी रहे हैं।.उन्होंने कांग्रेस के साथ ही उसके नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पर निशाना साधते हुए कहा,
‘‘कांग्रेस के पास दो ही मुद्दे हैं। एक तो वे रिटायरमेंट के नाम पर वोट मांग रहे हैं। आखिरी बार मुख्यमंत्री बना दो, यह उनका घोषणापत्र है। कांग्रेस का दूसरा एजेंडा है कि गाली देकर लोगों को भड़काओ। कांग्रेस कभी ओबीसी समुदाय को गाली दे रही है तो कभी लिंगायत समाज को। मुझे तो ये 90 से ज्यादा बार गालियां दे चुके हैं। कांग्रेस ने तो एस निजलिंगप्पा तक को नहीं छोड़ा था। उनका अपमान करने वाली कांग्रेस गालियों की सेंचुरी ही बना सकती है।’’.
मोदी ने कहा कि आजादी के ‘अमृतकाल’ में कनार्टक का यह पहला चुनाव है और यह तय करेगा कि आने वाले 25 वर्षों में कर्नाटक विकास की किस उंचाई पर होगा।.
गडग (कर्नाटक), 2मई (भाषा) कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की ओर से घोषणापत्र जारी किए जाने के बाद मुख्य विपक्षी दल के वरिष्ठ नेता एच के पाटिल ने मंगलवार को कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग गरीबों के लिए किए वादों को लेकर सवाल करते हैं, लेकिन अमीर लोगों के कर्ज को बट्टे खाते में डाले जाने पर जुबान नहीं खोलते।.प्रदेश की गडग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पाटिल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि इस बार चुनाव प्रचार बेहद निम्न स्तर पर चला गया है और यह देश के लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।.
नयी दिल्ली, 2 मई (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को कहा कि पार्टी के विधायकों और पार्षदों सहित दिल्ली के 360 गांवों के प्रतिनिधि जंतर-मंतर पर जाकर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के साथ एकजुटता प्रकट करेंगे।.यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ‘आप’ की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि जिन पहलवानों ने देश का नाम रोशन किया है, आज वे विपरीत दौर से गुजर रहे हैं।.
सुल्तानपुर (उप्र),2 मई (भाषा) सुल्तानपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के दौरान बारिश से बढ़ी फिसलन के कारण सड़क पर गिरने से मामूली रूप से चोटिल हो गयीं। .मेनका निकाय चुनावों के दौरान भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिए अपने दौरे के पहले दिन सोमवार को घासीगंज वार्ड पहुंचीं।सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र के चार दिवसीय दौरे के पहले दिन नगर में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया. जब बीजेपी सांसद संबोधित करने जा रही थीं, तभी सुबह से हो रही तेज बारिश के चलते सड़कों पर हुए कीचड़ में उनका पैर रखते फिसल गया


