कर्नाटक के चुनाव में चलेगा हनुमान जी का नाटक…?

Share

          प्रतीत होता है की भारत निर्वाचन आयोग को कर्नाटक के चुनाव में निम्न राजनीति को लेकर थोड़ा सा शर्म आ रही है, इसलिए निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों के प्रमुख प्रचारकों को संयम बरतने को कहा है और चिंता प्रकट की है. निर्वाचन आयोग के आदेश में कहा गया है कि सभी दलों के प्रमुख प्रचारक अपने भाषण के गिरते स्तर पर ध्यान दें क्योंकि यह व्यवहार भी आचार संहिता के दायरे में आता है, आदर्श आचार संहिता का सभी दलों को सख्ती से पालन करना चाहिए. 719 Hanuman Ji Images, Stock Photos & Vectors | Shutterstockनिर्वाचन आयोग में ऐसे नेताओं पर सख्त निगरानी रखने के आदेश दिए और कहा है कि ऐसे नेता में नियम के अनुसार कार्यवाही की जाए. इन नेताओं को राज्य स्तर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किए जाने की नसीहत दी गई है. दूसरी ओर प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेंद्र मोदी कर्नाटक की राजनीति में बजरंगबली जी को इंट्री करा दी है. उन्हें अब लगता है कि हनुमानजी ही लोकतंत्र के इस चुनाव में उनकी नैया पार लगा सकते हैं. यह अलग बात है कि निर्वाचन आयोग ने धर्म की एंट्री को लेकर या तो नसीहत अथवा प्रबंध के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया.

_____________________त्रिलोकीनाथ__________________________

कांग्रेस और JDS दोनों से सावधान रहने की जरूरत', PM Modi बोले- कर्नाटक को हमें विकसित भारत की ड्राइविंग फोर्स बनाना है - pm modi said we have to make karnataka the यह भी अलग बात है की धार्मिक पक्षों का उपयोग किए जाने पर पहले से कुछ दिशानिर्देश निर्वाचन आयोग में तय कर रखे हैं किंतु उस पर कार्यवाही और क्रियान्वयन करने की हिम्मत फिलहाल निर्वाचन आयोग नहीं जुटा पा रहा है. इसलिए हनुमान जी चुनाव जिताने के लिए कूद गए हैं ऐसा प्रधानमंत्री की भाषा से लगता है जो भाजपा के प्रमुख नेता भी हैं बरहाल जाने कि प्रधानमंत्री ने हनुमानजी की एंट्री किस तरह से कर्नाटक चुनाव में करा दी है.

नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा करने के लिए मंगलवार को मुख्य प्रतिद्वंद्वी दल पर निशाना साधा। उन्होंने इसे हनुमान की पूजा करने वालों को ताले में बंद करने की कोशिश करने का कांग्रेस का प्रयास करार दिया। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस ने पहले भगवान राम को ताले में बंद कर किया और अब वह ‘जय बजरंगबली’ बोलने वालों को ताले में बंद करना चाहती है।
कर्नाटक के विजयनगर जिले में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज हनुमान जी की इस पवित्र भूमि को नमन करना मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है और दुर्भाग्य देखिए, मैं आज जब यहां हनुमान जी को नमन करने आया हूं उसी समय कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में ‘बजरंगवली’ को ताले में बंद करने का निर्णय लिया है।’

प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा कि भाजपा कर्नाटक को नंबर एक राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और वह भगवान हनुमान के चरणों में सिर झुकाकर इस प्रतिज्ञा की सिद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कर्नाटक की मान-मर्यादा और संस्कृति पर कोई आंच नहीं आने देगी। भाजपा कर्नाटक के विकास के लिए, यहां के लोगों को आधुनिक सुविधा देने के लिए… नए अवसर देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विजयनगर राजवंश और उसका इतिहास भारत का गौरव है। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत सरकार विजयनगर वंश से प्रेरित है और श्री कृष्णदेव राय के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया, ‘पूरी दुनिया को हम्पी पर गर्व है लेकिन गुलामी से भरी अपनी मानसिकता के चलते कांग्रेस ने कभी भी भारत के इतिहारा और विरासत के प्रति अपना गौरव नहीं दिखाया, जिसके कारण हम्पी जैसे स्थानों को नुकसान उठाना पड़ा।’ केंद्र की भाजपा सरकार ने 50 रुपए के नए नोटों में हम्पी के पत्थर से बने रथ की तस्वीर प्रकाशित की। कांग्रेरा की गारंटी योजनाओं का उपहास करते हुए नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि जिस पार्टी ने लोगों का विश्वास खो दिया है और जिसका अस्तित्व ही खतरे में है, वह केवल गारंटी के नाम पर झूठ बोल सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का गारंटी पूरा करने का नहीं बल्कि गरीबों को लूटने का इतिहास रहा है।
तो मान के चलें अब हर चुनाव में ऐतिहासिक 91 गालियों के बाद हर चुनाव में हनुमानजी इंट्री कर विध्वंस करने का काम करेंगे  भाजपा के कथित राष्ट्र विरोधियों को…


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles