Share

मुंबई, पांच जून (भाषा) शकुनि मामा का निधन, कई दिनों से तबीयत ख़राब होने से अस्पताल में भर्ती थे - Jobs Alertsटेलीविजन धारावाहिक ‘महाभारत’ में ‘‘शकुनी मामा’’ की भूमिका निभाने के बाद हर घर का जाना-माना चेहरा बन गए अभिनेता गूफी पेंटल का उम्र संबंधी समस्याओं के कारण यहां एक अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। अभिनेता के भतीजे हितेन पेंटल ने यह जानकारी दी।.गूफी का असली नाम सर्वजीत सिंह पेंटल था। वह उपनगरीय अंधेरी के एक अस्पताल में भर्ती थे। Sakuni Badh In Mahabharat Mp3 Download (50.62 Mb) - Rytmp3.funउनके भतीजे हितेन पेंटल ने  बताया, ‘‘ वह नहीं रहे। सुबह नौ बजे अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया और नींद में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।’’.

लखनऊ, 5 जून (भाषा)Gangster-politician Mukhtar Ansari gets life term for 1991 murder वाराणसी की एक अदालत ने 30 साल से भी अधिक समय पहले कांग्रेस नेता के भाई अवधेश राय की हत्या के मामले में गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी को सोमवार को उम्रकैद की सजा सुनाई।कांग्रेस नेता अजय राय के भाई अवधेश राय की 3 अगस्त, 1991 को वाराणसी में उनके लहुराबीर आवास के गेट पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अंसारी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।अंसारी के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में 61 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से अब वह छह में दोषी करार दिया जा चुका है। अप्रैल में गाजीपुर की एक अदालत ने गैंगस्टर एक्ट के तहत उन्हें 10 साल कैद की सजा सुनाई थी।

 


Share