राज्यपाल ने नागरिकों को आज़ादी के पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ

Share

भोपाल : सोमवार, अगस्त 14, 2023,राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल  ने आजादी के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले क्रांतिकारियों, देशभक्तों और वीर शहीदों को नमन किया है।राज्यपाल  ने अपने सन्देश में कहा है कि- “सम्पूर्ण विश्व प्रत्येक क्षेत्र में भारत को आशा एवं संभावनाओं की नजर से देख रहा है।  “वसुधैव-कुटुम्बकम् ” का उद्घोष सारी दुनिया में हो रहा है। स्वतंत्रता का दिन शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने और नए क्षितिज की ओर बढ़ने को प्रेरित करता है।”

भोपाल    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह  ने वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा (व्हिस्पर्स इन द कोरिडर्स) के निधन पर दुख व्यक्त किया है। स्व. शर्मा कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा था। आज दोपहर श्री शर्मा का निधन हुआ।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. शर्मा ने पत्रकारिता के लिए महत्वपूर्ण सेवाएँ दी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से स्व. शर्मा की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजन को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

कलेक्टर करेंगी ध्वजारोहण, आदिवासी क्षेत्र शहडोल जिले में

शहडोल जिले में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह गांधी स्टेडियम शहडोल में हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य होंगी। कार्यक्रम में प्रात: 8:59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। प्रातः 9:00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9:05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। प्रातः 9:15 बजे मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जाएगा। प्रातः 9:30 बजे शांति के प्रतीक गुब्बारों को थोड़ा जाना तथा मार्च पास्ट, प्रातः 9:50 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रातः 10:20 बजे पुरस्कार वितरण एवं प्रातः 10:40 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles