
नयी दिल्ली, 14 अगस्त (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार को राजधानी स्थित अपने आधिकारिक आवास पर तिरंगा फहराया।.शाह ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने आवास पर मैंने आज तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय आसमान में लाखों तिरंगे भारत को फिर से महानता का प्रतीक बनाने के लिए राष्ट्र की सामूहिक इच्छा शक्ति को दर्शाते हैं।’’.
आघाड़ी में कोई भ्रम नहीं, मुंबई में विपक्षी गठबंधन की सफल बैठक करेंगे : शरद पवार
बारामती (महाराष्ट्र), 14 अगस्त (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भतीजे अजित पवार के साथ पुणे में हुई उनकी मुलाकात को लेकर विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति नहीं है।.पवार ने बारामती में संवाददाताओं को बताया, ‘‘एमवीए एकजुट है और हम 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की अगली बैठक का सफल आयोजन करेंगे।’’.
मौजूदा लड़ाई ‘दानव व मानव’ के बीच : खेड़ा
जयपुर, 14 अगस्त (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने सोमवार को यहां कहा कि देश में मौजूदा (राजनीतिक) लड़ाई ‘दानव व मानव’ के बीच ही चल रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश को जिम्मेदार प्रधानमंत्री चाहिए, एक प्रचार मंत्री नहीं।.खेड़ा ने विश्वास जताया कि इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दुबारा जीतकर सरकार बनाएगी।.

