‘नमो भारत’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाई,न.मो. ने/ कांग्रेस ने कहा, आत्ममुग्धता की पराकाष्ठा

Share

साहिबाबाद (उत्तर प्रदेश), प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस सेवा की पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई20 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस गलियारे के 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता वाले खंड का शुक्रवार को उद्घाटन किया, जिससे क्षेत्र में यात्रा सुलभ बनेगी।.मोदी ने साहिबाबाद और दुहाई डिपो स्टेशन को जोड़ने वाली ‘नमो भारत’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जो भारत में ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ (आरआरटीएस) की शुरुआत है। यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।. इस भारत की पहली सेमी-हाई-स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा 21 अक्टूबर से यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। इस ट्रेन में कई उच्च-प्रौद्योगिकी सेवाएं और यात्री सुविधाएं हैं।.राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के अधिकारियों ने पहले बताया था कि सेवाएं सुबह छह बजे शुरू होंगी और रात 11 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।.साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच प्राथमिकता वाले खंड में पांच स्टेशन हैं – साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो।.Namo Bharat Rail Which PM Modi Inaugurated Today Command Of That Rapidex Is  In Hands Of Wome RRTS Operations Officer Said | Delhi-Meerut RRTS  Inauguration: जिस नमो भारत रेल का पीएम ने

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) द्वारा ‘रैपिडएक्स’ नाम की सेमी-हाई-स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा के लिए आरआरटीएस गलियारे का निर्माण कराया जा रहा है। एनसीआरटीसी केंद्र सरकार और दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सरकारों का एक संयुक्त उपक्रम है।.एनसीआरटीसी को दिल्ली और मेरठ के बीच भारत के पहले आरआरटीएस के निर्माण की देखरेख का काम सौंपा गया है। पूरे 82.15 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस को जून 2025 तक चालू करने का लक्ष्य है।.

रेलगाड़ी का नाम ‘नमो भारत’ रखने पर कांग्रेस ने कहा, आत्ममुग्धता की पराकाष्ठा है

नई दिल्ली, Jairam Ramesh Questioned Modi And Adani On Shell Company | 'शेल कंपनियों  में 20 हजार करोड़ किसके?', जयराम रमेश ने खड़े किए पीएम मोदी पर सवालकांग्रेस ने नई ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ (आरआरटीएस) रेलगाड़ियों का नाम ‘नमो भारत’ रखे जाने को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि यह ‘आत्म-मुग्धता’ की पराकाष्ठा है।पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि नमो स्टेडियम के बाद अब नमो ट्रेन। उनकी आत्ममुग्धता कीपराकाष्ठा है। नई ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ (आरआरटीएस) रेलगाड़ियों को ‘नमो भारत’ के नाम से जाना जाएगा।
(sabharजनसत्ता)

जयपुर, 20 अक्टूबर (भाषा) 
भाजपा की नीति बन गई है 'गरीबों से खींचना और बड़े उद्योगपतियों को सींचना' : प्रियंका गांधीकांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि इनका ध्यान जनता की भलाई पर नहीं, बल्कि किसी तरह सत्ता में बने रहने पर है। .प्रियंका ने कहा, ‘’इनकी नीति बन गई है गरीबों से खींचना और बड़े-बड़े उद्योगपतियों को सींचना।’’.

 

नासिक, 20 अक्टूबर (भाषा)विपक्ष के बारे में सब कुछ जानते हैं फड़णवीस, फिर ड्रग माफिया से कैसे अनजान रह सकते हैं : राउत शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने मुंबई पुलिस द्वारा 300 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग ‘मेफेड्रोन’ जब्त किए जाने का जिक्र करते हुए शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर राज्य में मादक पदार्थ माफिया को बचाने का आरोप लगाया।.महाराष्ट्र में मादक पदार्थ के बढ़ते खतरे के विरोध में नासिक में एक मार्च में शामिल होने से पहले राउत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।.


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles