मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजस्थान के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह में शामिल हुए

Share

मैहर 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के मुख्यमंत्री पद के शपथ विधि समारोह में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और केंद्र सरकार के उपस्थित अन्य मंत्रीगण एवं राष्ट्रीय नेताओं से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्थान के नव नियुक्त मुख्यमंत्री श्री शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

पीएम उत्कृष्टता महाविद्यालय विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करेंगे। हर जिले में जिला महाविद्यालयों को पीएम उत्कृष्टता महाविद्यालय के रूप में उन्नयन किया जाएगा। सर्वसुविधायुक्त महाविद्यालय का निर्माण किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय में विद्यार्थियों और प्राध्यापकों से संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महाविद्यालयीन शिक्षा को प्रदेश में उच्चतम स्तर तक ले जाने के लिए पीएम उत्कृष्टता महाविद्यालय निर्मित करने का निर्णय लिया गया है। इन महाविद्यालयों में सभी संकायों से सबंधित कोर्स संचालित किए जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए सर्व सुविधा युक्त कक्षाएँ, खेल मैदान, ऑडिटोरियम, प्लेसमेंट सेल, ट्रेनिंग सेंटर आदि की सुविधा होगी।प्राध्यापक – नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों के समेकित विकास पर केंद्रित है। इसमें सभी संकायों का समावेश किया गया हैं। प्राचार्य ने नई शिक्षा नीति को क्रियान्वित करने की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों को संकाय के विषय के साथ उद्यमिता, योग, कला संकाय के विषय, संगीत भी संवाद, ग्रुप डिस्कशन और विचार मंथन आदि माध्यमों से पढ़ाया जाता है। इसके साथ ही पिछले लोकरंग उत्सव में विद्यार्थियों के ग्रुप को जनजातीय संस्कृति को जानने और समझने के लिए ले जाया गया था।

मैहर | उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज प्रातः मैहर में माँ शारदा देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने सपत्नीक मैहर मंदिर में हवन पूजन कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। विधायक मैहर श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, मैहर और रीवा के स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles