अब कमलनाथ की जगह पटवारी चलाएंगे प्रदेश कांग्रेस/राजेंद्र शुक्ल ने माइक्रो सिंचाई परियोजनाओं तेज़ी लाने के लिये निर्देश दिये/

Share

रीवाRajendra Shukla on X: "आज वल्लभ भवन मंत्रालय में बरगी व्यपवर्तन परियोजना एवं रीवा जिले में जल संसाधन विभाग की माइक्रो सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा ...उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने वल्लभ भवन मंत्रालय में  व्यप। वर्तन परियोजना एवं रीवा जि़ले में जल संसाधन विभाग की माइक्रो सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा की एवं प्रगबरगीति में तेज़ी लाने के लिये निर्देश दियेउप मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई परियोजना क्षेत्र में विकास एवं समृद्धि के नये आयामों का सृजन करेंगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव एनवीडीए एस. एन. मिश्रा, प्रभारी प्रमुख सचिव जल संसाधन विभाग राघवेंद्र सिंह सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बरगी परियोजना के कार्य में आ रही कठिनाइयों की जानकारी प्राप्त कर निराकरण करने के लिये आवश्यक निर्देश दिये। तकनीकी असुविधाओं के लिये सतत प्रयास और नियमित निगरानी के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने गुणवत्तापूर्ण तरीक़े से कार्य पूर्ण करने के साथ किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत अवगत कराने के निर्देश दिये जिससे उनका शीघ्र निराकरण कर शीघ्र कार्य पूर्ण किया जा सके। विभागीय अधिकारियों से शेष कार्य के संबंध में कार्ययोजना की जानकारी प्राप्त की। परियोजना की गति में तेज़ी लाने के लिए प्रक्रियात संज्ञान लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने उपयुक्त शासकीय सहयोग की व्यवस्था के लिये विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये।

अब कमलनाथ की जगह पटवारी चलाएंगे मध्य प्रदेश कांग्रेस

दिल्ली।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नेजारी विज्ञप्ति में जीतू पटवारी की नियुक्ति का उल्लेख करने के साथ कहा गया है कि पार्टी कमलनाथ के योगदान की सराहना करती है। पूर्व मंत्री उमंग सिंघार को मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल का नेता और हेमंत कटारे को उपनेता नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के तेज-तर्रार युवा नेता पटवारी इस बार के विधानसभा चुनाव में राऊ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद पार्टी ने मध्य प्रदेश में उन पर विश्वास जताया है।मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने इन नियुक्तियों के माध्यम से अब कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से इतर नया नेतृत्व खड़ा करने का संकेत दिया है।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में चरणदास महंत को विधायकमें दल का नेता नियुक्त किया है। वे पिछली विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष थे। वेणुगोपाल के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को पद पर बनाए रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। हाल ही में हुए इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 230 सदस्यीय सदन में 163 सीट जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रखी है। कांग्रेस सिर्फ 66 सीट ही जीत सकी। हालिया चुनाव में कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की 90
सदस्यीय विधानसभा में 35 सीट पर जीत मिली। भारतीय जनता पार्टी ने 54 सीट हासिल करके पांच साल बाद राज्य की सत्ता में वापसी की।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles