
शहडोल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आ सकते हैं सूत्रों के अनुसार डॉक्टर मोहन यादव के शहडोल प्रवास की तैयारी की जा रही है। जिसके लिए पूर्व में ही सचिव अशोक वर्णवाल,संभागीय प्रभारी ने आवश्यक बैठक करके फीडबैक तैयार कर लिया है इसी हफ्ते में मुख्यमंत्री आगमन की तिथि सुनिश्चित की जा सकती है।
उमरियाजिले के मानपुर थाना में कांग्रेस नेता और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे तिलक राज सिंह पर मानपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन पर अपने साथियों के साथ जाकर आदिवासी परिवार को धमकाने तथा फायरिंग करने का आरोप लगा है।आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र उमरिया में राजनीति इन दिनों गर्म हुई है। जहां कांग्रेस के बड़े और कद्दावर नेता के ऊपर मानपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन पर अपने साथियों के साथ जाकर आदिवासी परिवार को धमकाने तथा फायरिंग करने का आरोप लगा है।जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर थाना में कांग्रेस नेता और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे तिलक राज सिंह पर मानपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मानपुर थाना के ग्राम हिरौली के सुरेश बैगा और अन्य लोगों की शिकायत पर पुलिस ने तिलकराज सिंह के खिलाफ केस भी अब दर्ज किया गया है। इस मामले ने तूल तब पकड़ा जब सुरेश बैगा और अन्य लोगों ने थाना मानपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि तिलक राज सिंह 7 और 8 जनवरी की रात को घर के सामने गाली-गलौज करने के आरोप में थाने में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उन लोगों के द्वारा दो फायर किए हैं। शिकायत पर मानपुर पुलिस ने तिलक राज सिंह पर मामला दर्ज किया है।

