
कोहिमा: 16 जनवरी (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि नगालैंड के लोग भले ही एक ‘‘छोटे राज्य’’ के रहने वाले हैं लेकिन उन्हें स्वयं को देश के अन्य लोगों के बराबर ही महसूस करना चाहिए।गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत नगालैंड की राजधानी कोहिमा में आयोजित रैली में कहा कि इस मार्च का मकसद ‘‘लोगों को न्याय देना’’ और ‘‘राजनीति, समाज और आर्थिक ढांचे को सभी के लिए अधिक समान और सुलभ बनाना है।
गांधी ने कोहिमा युद्ध कब्रिस्तान का दौरा किया और उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।गांधी ने कहा, ‘‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका राज्य छोटा है, आपको स्वयं को देश के अन्य सभी लोगों के समान महसूस करना चाहिए। यही तो ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की अवधारणा है।’’ गांधी ने कहा, ‘‘इसका मकसद लोगों को न्याय दिलाना और राजनीति, समाज एवं ढांचे को सभी के लिए अधिक समान और सुलभ बनाना है।’’उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी ने पूर्वोत्तर से एक और यात्रा शुरू करने का फैसला किया क्योंकि यह क्षेत्र ‘‘भारत की अवधारणा के लिए बहुत अहम’’ है।उन्होंने कहा, ‘‘हमने मणिपुर से शुरुआत की और हम अब नगालैंड पार कर रहे हैं। यह एक बढ़िया अनुभव है।’’
यात्रा जब राज्य की राजधानी से गुजरी, तो महिलाओं और बच्चों सहित सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया।‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 100 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा के दौरान 6,713 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। ज्यादातर यात्रा बस से होगी, लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी। यात्रा का समापन महाराष्ट्र के मुंबई में होगा।/
जबलपुर: 16 जनवरी (भाषा)मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि शादी नहीं निभाना और शारीरिक संबंध से इनकार करना मानसिक क्रूरता है और यह तलाक का वैध आधार है।न्यायमूर्ति शील नागू और न्यायमूर्ति विनय सराफ की खंडपीठ ने तीन जनवरी को एक व्यक्ति के तलाक को इस आधार पर मंजूर कर लिया कि वर्ष 2006 में विवाद के बाद से उसकी पत्नी ने शादी निभाने और शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था।
प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कन्नड़ में शिवश्री स्कंदप्रसाद की प्रस्तुति प्रभु श्रीराम के प्रति भक्ति की भावना को आकर्षक रूप से व्यक्त करती है। श्री मोदी ने कन्नड़ में गाए गए प्रभु श्रीराम के भजन वीडियो को साझा करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में काफी सहायता प्रदान करते हैं।
नड्डा ने पेंटिंग अभियान को प्रारंभ किया /राष्ट्रपति, नरेंद्रमोदी-दीर्घा की पहली आगंतुक बनीं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली की लोधी कालोनी में एक दीवार पर पार्टी के चुनाव चिह्न को पेंट कर भाजपा के वाल पेंटिंग अभियान को प्रारंभ किया। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के गोल मार्केट में भाजपा चुनाव चिह्न की वाल पेंटिंग करके अभियान को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा शुरू किए गए वाल पेंटिंग अभियान में एक बार फिर से मोदी सरकार स्लोगन के साथ हम दिल्ली वासियों के बीच पहुंचेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजधानी स्थित संग्रहालय सोमवार को प्रधानमंत्री संग्रहालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस संग्रहालय में आने वाले प्रत्येक नागरिक को गर्व महसूस होगा। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने यह जानकारी दी इसमें बताया कि राष्ट्रपति नरेंद्र मोदी दीर्घा’ की पहली आगंतुक बनीं। इस दीर्घा को 16 जनवरी से नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा। मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संग्रहालय का विभिन्न प्रदर्शनियों को पूरी दिलचस्पी से लगभग डेढ़घंटे देखा। इसमें उन्होंने आगंतुक पुस्तिका में लिखा कि मुझे विश्वास है कि प्रत्येक भारतीय नागरिक जो यहां आएगा और संग्रहालय कीविभिन्न दीर्घाओं को देखेंगा, उसे गर्व महसूस होगा।

