‘किसान मजदूर महापंचायत’;यातयात का बुरा हाल रहा।राजधानी में वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी

Share

नयी दिल्ली: 14 मार्च (भाषा)  केंद्र की कृषि क्षेत्र संबंधी नीतियों के विरोध में किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को ‘किसान मजदूर महापंचायत’ का आयोजन किया, जिसके मद्देनजर मध्य दिल्ली और सराय काले खां में यातयात का बुरा हाल रहा।राजधानी में वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई, जिसके परिणामस्वरूप आईटीओ, दिल्ली गेट, दरियागंज और सराय काले खां के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-24 समेत विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक जाम हो गया।

मुंबई:  (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के परिणामस्वरूप आगामी लोकसभा चुनावों में भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

नयी दिल्ली: 14 मार्च (भाषा) पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी धर्मवीर सोलंकी ने बृहस्पतिवार को बताया कि मजनू का टीला इलाके में रहने वाले शरणार्थियों को नागरिकता की पंजीकरण प्रक्रिया के लिए 19 मार्च या उसके बाद दिल्ली उच्च न्यायालय जाने के लिए कहा गया है।सोलंकी ने कहा कि अगले सप्ताह अदालत में जाने के बाद उन्हें भारतीय नागरिक के रूप में पंजीकृत करने की प्रक्रिया के बारे में सूचित किया जाएगा।

भोपाल : गुरूवार, मार्च 14,   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना” को विस्तारित कर “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” नाम से लागू करने की स्वीकृति दी गई।“प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” का क्रियान्वयन म.प्र. ऊर्जा विकास निगम द्वारा केन्द्र शासन की कुसुम ‘बी’ योजना में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जायेगा।कृषक / कृषकों के समूहों को सोलर कृषि पम्प कनेक्शन प्रदान करने के लिए वर्तमान में प्रचलित “मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना” अंतर्गत सोलर कृषि पम्प कनेक्शन भी दिया जा रहा है।”

रोपवे परियोजनाओं का अनुमोदन

मंत्रि-परिषद ने लोक निर्माण विभाग एवं नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) के मध्य रोपवे के विकास, कार्यान्वयन, निर्माण, संचालन और रख-रखाव के लिए हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (MoU) का अनुमोदन किया।राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम ‘पर्वतमाला’ में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं का अनुमोदन किया गया। परियोजना के प्रथम चरण में 4 स्थानों पर क्रमशः रेल्वे स्टेशन से महाकाल मंदिर, उज्जैन रोपवे, टिकिटोरिया माता मंदिर (सागर) फनीकुलर, एम्पायर स्टेडियम से गुरुदारा (व्हाया रामपुर चौक एवं एवेन्यु मॉल), जबलपुर एवं सिविक सेंटर से बलदेवबाग (व्हाया मालवीय चौक, लॉडगंज, बड़ाफुआरा), जबलपुर के लिये प्रस्तावित परियोजना का निष्पादन समझौता ज्ञापन (MOU) में उल्लेखित एवं भविष्य में साध्य पायी जाने वाली शेष रोपवे परियोजनाओं के लिये विकल्प के चयन के लिये लोक निर्माण विभाग को अधिकृत किया जाने का अनुमोदन किया गया।

  उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय एवं स्वशासी मेडिकल कॉलेज के जूनियर एवं सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर का स्टायपेंड बढ़ाया गया है। श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय रीवा के जूनियर डॉक्टर्स ने रीवा में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से भेंट कर आभार व्यक्त किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से मध्यप्रदेश जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. अक्षय द्विवेदी सहित जूनियर डॉक्टर्स ने मुलाकात की तथा स्टायपेंड बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles