मेरे पास न तो घर है और न ही साइकिल…नरेन्द्र मोदी//रेवन्ना उत्पीड़न शिकार पीड़िताओं को हरसंभव मदद-राहुल गांधी

Share

पलामू (झारखंड):             चार मई समाचार एजेंसी भाषा के अनुसारप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि  “पिछले 25 साल में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा है। मेरे पास न तो घर है और न ही साइकिल… लेकिन भ्रष्ट झामुमो और कांग्रेस नेताओं ने अपने बच्चों के लिए अकूत संपत्ति बना ली है।”

नयी दिल्ली/बेंगलुरु: चार मई (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को पत्र लिखकर जनता दल सेक्युलर (जद-एस) के नेता प्रज्वल रेवन्ना के उत्पीड़न का शिकार हुईं पीड़िताओं को हरसंभव मदद देने को कहा है।पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने सिद्धरमैया को लिखे पत्र में कर्नाटक से सांसद प्रज्वल रेवन्ना के कृत्यों की निंदा की और उनके ऊपर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हाथ होने का आरोप लगाया।

Amit Shah elder sister passes away Home Minister programs canceled for next  two days gujarat - अमित शाह की बड़ी बहन का हुआ निधन, गृह मंत्री के अगले दो  दिनों के कार्यक्रम वंसदा (गुजरात): गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को आप को “शहरी नक्सली पार्टी”  कहा कि अगर वलसाड लोकसभा सीट से विपक्षी उम्मीदवार जीतता है तो क्षेत्र में माओवादी खतरा अपना सिर उठाएगा।वांसदा में भाजपा उम्मीदवार धवल पटेल के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, “कांग्रेस और शहरी नक्सली पार्टी आप इस आदिवासी क्षेत्र की शांति को भंग करने के लिए एक साथ आए हैं। क्या आप चाहते हैं कि वलसाड में जबरन वसूली शुरू हो? क्या आप नक्सलवाद की अनुमति देंगे?” 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles