उत्तर पश्चिम भारत के लिए लू का अलर्ट जारी;///शरणार्थी कभी भी भारत आ सकते हैं-मोदी

Share

आज़मगढ़ (उत्तर प्रदेश): 16 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को विपक्ष पर नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया   ”मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण सीएए कानून है। कल ही सीएए कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो चुका है। ये लोग शरणार्थी बनकर लंबे अर्से से हमारे देश में रह रहे हैं। ये लोग धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे के शिकार बने थे।”खुद महात्मा गांधी ने भरोसा दिया था कि वह (शरणार्थी) कभी भी भारत आ सकते हैं। 70 वर्षो में हजारों परिवारों ने प्रताड़ना झेल कर अपनी बेटियों की इज्जत बचाने के लिए, अपना धर्म और अपनी परंपरा बचाने के लिये भारत मां की गोद में आकर शरण ली।’’मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लालगंज से भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर और आज़मगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ भी मंच पर प्रधानमंत्री के साथ थे ।लालगंज और आजमगढ़ में 25 मई को लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में मतदान होगा ।

 प्रियंका  ने स्वाति मालीवाल के मामले पर बयान दिया है। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्वाति मालीवाल से हिंसा मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसमें दो बाते हैं। पहला, अगर महिलाओं के साथ कुछ गलत होता है तो हम उनके साथ खड़े हैं। मैं हमेशा महिलाओं के साथ ही खड़ी रहती हूं चाहें वे किसी भी पार्टी की हों। दूसरा AAP आपस में चर्चा करेगी… वो आपस में निर्णय लेंगे। ये उन पर है। वहीं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस अमेठी और रायबरेली दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। जनता हमारे साथ है।

नयी दिल्ली: 16 मई (भाषा)उत्तर पश्चिम भारत के लिए लू का अलर्ट जारी; दिल्ली में तापमान 45 डिग्री से. तक पहुंचने का अनुमान आगामी पांच दिन के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में लू चलने की आशंका है और इसका सबसे ज्यादा असर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली पर पड़ने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।इसके अलावा, 18 मई से पूर्वी और मध्य भारत में भी गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles