रेत एवं कोयला के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण पूर्णत: प्रतिबंधित:सिस्टम का दावा

Share

शहडोल    तो क्या इस प्रकार का आदेश पूर्व कलेक्टर द्वारा जारी नहीं किया गया था और ऐसा ना करके क्या  रेत माफिया तंत्र को पल्लवित होने के लिए एक बड़ा अवसर दिया था यह प्रश्न तो उठते ही हैं… क्योंकि अवैध खान से लगता रेत का खनिज हो रहा है और इस पर आज भी काई नेता माफिया के रूप में अपना कारोबार सिस्टम के लोगों के साथ मिलकर सफलता से कर रहे हैं इसमें कोई शक नहीं करना चाहिए. तो सवाल यह उठता है कि जब पहली बार 56 डंपर एक साथ पकड़ लिए गए थे तब गंभीरता से लिया गया। प्रशासन ने कुछ क्यों नहीं किया और अगर प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा सरकारी कर्मचारियों की हत्या के रूप में सामने आया तोतो इस प्रकार की दो प्रशासनिक सेवकों की हत्या के लिए कौन जिम्मेदार हैऔर यही प्रश्नपटवारी की परिवार कलेक्टर के यहां उपस्थित होकर पूछ रही थीऔर यदि तत्कालीन कलेक्टर वही के लिए जिम्मेदार था तो उसके खिलाफ क्या किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए थी और अगर नहीं हुई है तो क्यों नहीं हुई है यह भी एक बड़ा प्रश्न है

किंतु इसकी सफलता इतनी जल्दीनहीं की जा सकती है रेत का माफिया तंत्रप्रशासनिक संरक्षण मेंअपना बड़ा रूप बन चुका हैऔर यह प्रशासनिक संरक्षणनेताओंके नेतागिरीके चकलास में पल्लवित हुआ हैक्योंकिशासन के दोषपूर्ण नीतिगत कर्म से हो सकता है प्रशासनअसफल हो रहाहो किंतुयह बहुत पारदर्शी है कि शहडोल के आसपास की रेत खदानों सेठेकेदार रेट का उत्खनन नहीं कर रहा हैजिसके कारणकरीब 6 महीने हो गए6 माह से शहडोल के आस-पास लोगों को नहीं मिल रही है वह माफिया के द्वारा ही सिस्टमैटिक तरीके से सप्लाई हो रही है और वह भी काफी महंगे दाम पर..?MP: अवैध खनन रोकने गए पटवारी, रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचला, दर्दनाक  मौत | MP Shahdol Patwari killed by sand mafia with tractor stwn | TV9  Bharatvarsh   जिसका नियंत्रण प्रशासन नहीं कर पाया है,ऐसे में जिस माफिया के मुंह में खुली लूट का खून लग चुका है वहखून का कुछ हिस्सा सिस्टम को और चढ़ा देगा किंतु अपना काम बंद नहीं करेगा..और सही बात यह भी है की बगल में पानी रखा हुआ है और प्यास से यह कहा जाता है कि समंदर जाकर के पानी लेकर आओ और उसे पीने लायक बनाओ यही हालत शहडोल में बरकरार है        Sand mafia crushes SI | रेत माफिया ने एसआई को कुचला  जितनी जल्दी प्रशासन शहडोल की आस-पास की खदानों को आम जनता के लिए रेत की सस्ती सप्लाई के योग्य बना पाता है .बहरहाल स्थानी भाषा में कहें तो दे रहा है दुरुस्त आएसक्षम प्राधिकारी ने अपनी योग्यता का प्रदर्शन करते हुए इस आदिवासी विशेष क्षेत्र में माफिया तंत्र को नष्ट करने के लिए जो भी प्रयास किए हैंउसकी प्रशंसा होनी चाहिएकलेक्टर के आदेश का असर निश्चित तौर पर जमीन पर देख सकता है फिलहाल यह देखें कि शहडोल के कलेक्टर ने आखिर किस प्रकार का प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है

कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट  तरूण भटनागर ने आम नागरिकों, समाजसेवी संगठनों द्वारा जिला शहडोल अंतर्गत सोन घडि़याल क्षेत्र, सोन नदी, समधिन नदी, बनास नदी, झापर नदी, कसेड़ नदी एवं सरफा नदी से रेत के अवैध उत्खघनन एवं परिवहन पर रोक लगाये जाने की शिकायतें एवं सोशल मीडिया, समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों को संज्ञान में लेते हुए जिले के रेत एवं कोयला के अवैध उत्‍खनन परिवहन व भण्डारण पूर्णत: प्रतिबंधित के आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि सोन घडि़याल क्षेत्र, सोन नदी, समधिन नदी आदि से स्वीकृत खदानों के अलावा अन्य जगहों को चिन्हित कर रेत एवं कोयला के अवैध खनन कर परिवहन किये जाने की प्राप्त शिकायतों के आधार पर खनिज विभाग द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों एवं घटित घटनाओं की रोकथाम किये जाने हेतु अवैध उत्खनन, परिवहन पर प्रतिबंध लगाये जाने का प्रतिवेदन प्रस्तुतत किया गया है । शहडोल जिले में खनिज विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रेत एवं कोयला उत्खनन कर शांति भंग करने की प्रबल संभावना है और अत्यावश्यक परिस्थिति में सार्वजनिक रूप से कारण बताने हेतु जनसाधारण को पूर्व सूचना देकर आपत्ति सुनने का अवसर नहीं है । जिला शहडोल में रेत, कोयला उत्खनन पर प्रभावी रूप से रोक लगाये जाने एवं परिशान्ति बनाये रखने हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 अन्त र्गत प्रतिबंधात्मपक निषेधाज्ञा लागू किया जाना आवश्यक प्रतीत होता है ।

कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट भटनागर ने समस्त जनसाधारण की सुविधा के लिए असामाजिक तत्वों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये शहडोल जिले की स्वीकृत खदानों के अतिरिक्त अन्य सभी निम्नानुसार चिन्हित स्थलों से रेत एवं कोयला के अवैध उत्खतनन एवं परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंधात्मक आगामी आदेश तक के लिए लागू किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि जिला शहडोल, तहसील ब्यौंहारी के सोन घडि़याल क्षेत्र अन्‍तर्गत ग्राम सुखाड़, सथनी, बरहाई, नौढि़या खामडांंड, जनकपुर, झिरिया, गोपालपुर तथा सोन नदी अंतर्गत पपौंध, दुअरा, तिखवा, पपौड़ एवं समधिन नदी अंतर्गत नौढिया, भोलहरा, भोलहरी, एवं झापर नदी के रसपुर से रेत का अवैध उत्खनन,परिवहन व भण्डांरण पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा, जिला शहडोल, तहसील बुढ़ार अन्तर्गत सोन नदी पर स्थित ग्राम जरवाही के बटली घाट से रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा, जिला शहडोल, तहसील सोहागपुर अन्तणर्गत मुड़ना नदी पर स्थित ग्राम नरवार, सरफा नाला पर स्थित ग्राम सिंहपुर, ग्राम छाता ग्राम बोड़री व ग्राम उधिया से रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा,जिला शहडोल, तहसील गोहपारूअन्त र्गत सोन नदी पर स्थित ग्राम धनगवां, छरौंछा नाला पर स्थित ग्राम सेमरा, गोड़ना नाला पर स्थित ग्राम धौनहा के बरमबाबा घाट के अतिरिक्त ग्राम चुहिरी, ग्राम लेदरा से रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा, तहसील सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत बड़खेरा, पोंगरी, नवलपुर, नंदना, खितोली, धुरवार, जमुआ से कोयला का अवैध उत्खनन,परिवहन व भण्डारण पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा , तहसील बुढार क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बटुरा, बिछिया, साबो, धनगवां से कोयला का अवैध उत्खनन,परिवहन व भण्डारण पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा, तहसील जैतपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केशवाही से कोयला का अवैध उत्खनन,परिवहन व भण्डायरण पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश जिला शहडोल के उक्तक चिन्हांकित क्षेत्रों में रेत, कोयला के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के निषेध हेतु प्रभावशील रहेगा।जारी आदेश में कहा गया है कि आदेश की सूचना सर्वसाधारण जनता को पूरे क्षेत्र में ध्वनि विस्तार यंत्रों द्वारा दी जावे एवं आदेश की एक-एक प्रति इस कार्यालय एवं खनिज कार्यालय के नोटिस बोर्ड, पुलिस थानों एवं अन्य सहगोचर, सार्वजनिक स्थल पर चस्पा किया जावे। समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका, नगरपरिषद, तहसीलदार आदेश की प्रति सहज दृष्टिगोचर स्थल पर चस्पा करें। आदेश का उल्लंघन करने की दशा में सबंधित के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत पुलिस में प्रकरण दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles