मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कथित मारपीट को लेकर पहली प्रतिक्रिया;मामले में न्याय चाहिए

Share

नयी दिल्ली: 22 मई (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके आवास पर आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई कथित मारपीट को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए बुधवार को कहा कि वह मामले में निष्पक्ष जांच चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मामले में न्याय होना चाहिए।मालीवाल ने आरोप लगाया है कि 13 मई को जब वह केजरीवाल से मिलने मुख्यमंत्री आवास पर गई थी तो उनके निजी सहायक बिभव कुमार ने उनसे ‘मारपीट’ की थी। पुलिस मामला दर्ज कर कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है।

नयी दिल्ली: 22 मई (भाषा) कांग्रेस ने अडाणी समूह से जुड़ी एक खबर का हवाला देते हुए बुधवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने के साथ ही इस तरह के आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन किया जाएगा।पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के तहत बड़ा कोयला घोटाला सामने आया है और ‘‘इस घोटाले’’ के माध्यम से ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रिय मित्र’ ने कम गुणवत्ता वाले कोयले को तीन गुने दाम पर बेचकर हज़ारों करोड़ रुपये लूटे हैं, जिसकी कीमत आम जनता ने बिजली का महंगा बिल भरकर अपनी जेब से चुकाई है।

बड़वानी (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा शहर में एक ऑटोरिक्शा चालक ने 11 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया, एक अधिकारी ने बुधवार को कहा।उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार रात को हुई और पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.इस प्रकरण के बाद लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

शहडोल
 आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम मैका निवासी शंखी चौधरी पति रामचरण चौधरी (50) अपने नाती आयुष चौधरी पिता तीरथ चौधरी (11) के साथ सोमवार सुबह ग्राम मैका तेंदु पत्ता तोड़ने गई हुई थी।शहडोल के सोहगपुर थाना अंतर्गत ग्राम मैका में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम मैका निवासी शंखी चौधरी (50) पति रामचरण चौधरी अपने नाती आयुष चौधरी (11) पिता तीरथ चौधरी के साथ सुबह ग्राम मैका तेंदु पत्ता तोड़ने गई हुई थी।(sabhar amarujala)

Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles