
होशियारपुर(पंजाब): 30 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दशकों बाद ऐसा समय आया है कि पूर्ण बहुमत वाली केंद्र सरकार हैट्रिक लगाने जा रही है।कहा कि देश ने पिछले 10 वर्षों के दौरान अभूतपूर्व विकास देखा है।उन्होंने कहा, ‘‘दशकों बाद ऐसा समय आया है कि पूर्ण बहुमत वाली केंद्र सरकार हैट्रिक लगाने जा रही है। और इसकी सबसे बड़ी वजह है विकसित भारत का सपना। आज हर भारतीय विकसित भारत के सपने के साथ जुड़ गया है.पंजाब की 13 संसदीय सीट के लिए लोकसभा चुनाव के अंतिम और सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा।
नयी दिल्ली: 30 मई (भाषा) दिल्ली सरकार हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी के हिस्से का पानी नहीं छोड़े जाने को लेकर बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय का रुख करेगी। जल मंत्री आतिशी ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर:फारूक अब्दुल्ला नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को महात्मा गांधी के बारे में नरेंद्र मोदी की हालिया टिप्पणी को “चौंकाने वाला” बताया और कहा कि प्रधानमंत्री को ‘बापू’ की प्रशंसा करने में “शर्म” आती है, जबकि दोनों गुजरात से हैं। अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की इस घोषणा पर भी आलोचना की कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और पत्थरबाजों के परिजनों को सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र को लोगों का दिल जीतना नहीं आता। उन्होंने यहां पीटीआई वीडियो से बात करते हुए कहा, “मोदी जी कहते हैं कि (महात्मा) गांधी को पहचान तब मिली जब उन पर एक फिल्म बनी! यह चौंकाने वाला है।”
नयी दिल्ली: 29 मई (भाषा) दिल्ली में बुधवार को गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और यहां मुंगेशपुर इलाके में अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह राष्ट्रीय राजधानी में अब तक दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान है।

