
नई दिल्ली: 31 मई (भाषा)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आग्रह किया कि वह हरियाणा और उत्तर प्रदेश की अपनी सरकारों से राष्ट्रीय राजधानी को एक महीने तक पानी उपलब्ध कराने के लिए कहे।दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है।
दिल्ली सरकार ने जल संकट से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी को अधिक पानी की आपूर्ति करने के लिए हरियाणा को निर्देश देने की मांग करते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने शीर्ष अदालत से कहा कि भीषण गर्मी के कारण शहर में पानी की मांग काफी बढ़ गई है और पड़ोसी राज्य हरियाणा को एक महीने के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ने का निर्देश दिया जाना चाहिए।दिल्ली सरकार ने कहा कि राजधानी की पानी की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम करना सभी की जिम्मेदारी हैदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आग्रह किया कि वह हरियाणा और उत्तर प्रदेश की अपनी-अपनी सरकारों से राष्ट्रीय राजधानी को एक महीने तक पानी उपलब्ध कराने के लिए कहे।राष्ट्रीय राजधानी भारी जल संकट से जूझ रही है और जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं देने का आरोप लगाया है।देश में भीषण गर्मी के बीच 150 प्रमुख जलाशयों के भंडारण स्तर में लगातार गिरावट जारी है और यह कुल भंडारण क्षमता का 23 प्रतिशत रह गया है। पिछले वर्ष समान अवधि के दौरान के जल स्तर के मुकाबले मौजूदा जल स्तर में 77 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।सीडब्ल्यूसी के आंकड़ों के मुताबिक जलाशयों का मौजूदा जलस्तर पिछले वर्ष के स्तर का मात्र 77 प्रतिशत तथा सामान्य जलस्तर का 94 प्रतिशत है.
कन्याकुमारी में ध्यान और साधना कर रहे प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि केंद्र सरकार प्रभावित राज्यों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अधिकारी जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी मेंध्यान साधना के लिए 31 में और 1 जून कोपहुंच गए हैं.वहीं रहकरध्यान साधना करेंगे।
बेंगलुरु:
यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे निलंबित जेडी(एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना को शुक्रवार को जर्मनी से लौटने पर गिरफ्तार कर लिया गया। एक महीने पहले कर्नाटक के हासन में उनके कथित कृत्यों के स्पष्ट वीडियो सामने आने के बाद वे देश छोड़कर चले गए थे। शहर की एक विशेष अदालत ने उन्हें 6 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। दिन की शुरुआत में एक स्पष्ट संदेश में, महिला पुलिसकर्मियों की एक टीम ने प्रज्वल रेवन्ना का यहां पहुंचने पर ‘स्वागत’ किया, क्योंकि उन्हें वारंट को निष्पादित करने और पूछताछ के लिए सीआईडी कार्यालय ले जाने के लिए नियुक्त किया गया था।

