
नयी दिल्ली: 11 जून समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली नई मंत्रिपरिषद के कई सदस्यों का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि पीढ़ियों के संघर्ष, सेवा और बलिदान की परंपरा को परिवारवाद कहने वाले अपने ‘सरकारी परिवार’ को सत्ता की वसीयत बांट रहे हैं।उन्होंने यह दावा भी किया कि कथनी और करनी के इसी फर्क को नरेन्द्र मोदी कहते हैं।
नयी दिल्ली: 11 जून (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक तेदेपा और जद(यू) से सोमवार को यह सुनिश्चित करने को कहा कि लोकसभा अध्यक्ष उनके दल से हो, क्योंकि यह उनके हित के साथ-साथ संविधान और लोकतंत्र के हित में भी होगा।‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन के बिना लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा करती है, तो विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
नयी दिल्ली: 11 जून (भाषा) दिल्ली सरकार के विरोध में बात करने वाले वहां दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बातचीत की है जिन्होंने उन्हें बताया है कि दिल्ली को उसके आवंटित हिस्से के मुताबिक ही पानी दिया जा रहा है।आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने पिछले पखवाड़े में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा पर दिल्ली के पानी का हिस्सा रोकने का बार-बार बार आरोप लगाया है। राष्ट्रीय राजधानी इस अप्रत्याशित गर्मी में जल संकट से जूझ रही है।
नयी दिल्ली: 11 जून (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ी एक पत्रिका ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘अति आत्मविश्वासी’ कार्यकर्ताओं और कई नेताओं का सच से सामना कराने वाले हैं।पत्रिका के मुताबिक, नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आभामंडल के आनंद में डूबे रह गए और उन्होंने आम जन की आवाज को अनदेखा कर दिया।शारदा ने किसी नेता का नाम लिए बगैर कहा कि भगवा आतंकवाद को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने वाले, हिंदुओं पर अत्याचार करने वाले, 26/11 को ‘आरएसएस की शाजिश’ कहने वाले तथा आरएसएस को आतंकवादी संगठन बताने वाले कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल करने जैसे फैसलों ने भाजपा की छवि को ‘खराब’ किया और इससे आरएसएस से सहानुभूति रखने वालों को भी ‘बहुत चोट’ पहुंची।

