हेमंत सोरेन ने 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

Share

रांची: झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने यहां राजभवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सोरेन के पिता एवं झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, उनकी मां रूपी सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन और झामुमो नीत गठबंधन के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

रांची: 38 साल की उम्र में झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने से लेकर आदिवासी अधिकारों के लिए खुद को “योद्धा” के रूप में स्थापित करने तक, हेमंत सोरेन, जो जमानत पर जेल से रिहा होने के कुछ दिनों बाद ही तीसरी बार मुख्यमंत्री बने, का करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है।अपने पिता झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सुप्रीमो शिबू सोरेन की राजनीतिक विरासत को संभालने के लिए हेमंत पहली पसंद नहीं थे, लेकिन 2009 में उनके बड़े भाई दुर्गा की संदिग्ध किडनी फेल होने से मृत्यु के बाद उन्हें राजनीति में लाया गया।हेमंत सोरेन को करीब पांच महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा किया गया, जब झारखंड उच्च न्यायालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी। 31 जनवरी को गिरफ्तारी से कुछ समय पहले ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता चंपई सोरेन का फरवरी में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन की जगह लेने के लिए सुर्खियों में आना उतना ही नाटकीय था, जितना कि पांच महीने बाद उनके पद से हटना सोरेन, जो कभी झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के एक सुदूर गांव में अपने पिता के साथ खेतों में खेती करते थे, 2 फरवरी को मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हुए, जबकि उनके पूर्ववर्ती हेमंत सोरेन ने धन शोधन मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने से कुछ ही समय पहले इस्तीफा दे दिया था।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।”मैं स्वामी विवेकानंद को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी शिक्षाएं लाखों लोगों को शक्ति प्रदान करती हैं। उनका गहन ज्ञान और ज्ञान की निरंतर खोज भी बहुत प्रेरणादायी है। हम एक समृद्ध और प्रगतिशील समाज के उनके स्वप्न को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।”

भोपाल : गुरूवार, जुलाई 4, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति एवं विकसित अधोसंरचना को देखते हुए मध्यप्रदेश में दिल्ली की तरह एयर कार्गो हब बनने की पूरी संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश भारत के दिल (मध्य) में स्थित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में रेलवे, मेट्रो और एक्सप्रेस-वे का घना जाल बिछाया जा चुका है। अब प्रदेश में हवाई यातायात एवं कार्गो की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश में सातों एयरपोर्ट में कार्गो की संभावना है। ये विचार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एयर कार्गो फोरम इंडिया के वार्षिक कॉन्क्लेव-2024 में व्यक्त किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के संसाधनों के दोहन के लिए व्यापार को बढ़ावा देने के लिए और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रदेश में कार्गो हब का निर्माण सहायक होगा। भविष्य में मध्यप्रदेश को व्यापार का केंद्र बनाने के लिए “फ्यूचर रेडी मध्यप्रदेश” नाम से डेस्क भी तैयार किया गया है। प्रदेश की आर्थिक विकास गति 20% से अधिक है और कृषि विकास की दर 25% है। गत दिवस प्रस्तुत किए गए प्रदेश के बजट में पिछले बजट के मुकाबले 16% अधिक आवंटन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में एयर कार्गो के माध्यम से 6 अरब डॉलर मूल्य के उत्पादों का परिवहन होता है। उन्होंने बताया कि इस दृष्टि से एयर कार्गो उद्योग के लिए मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एयर कार्गो उद्योग को प्रदेश के विकास में सहभागी बनने और प्रदेश में निवेश करने का निमंत्रण दिया।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles