शिक्षा मंत्री ने कहा पेपर लीक नहीं हुआ/ढाई घंटे तक प्रधानमंत्री की आवाज को दबाने की कोशिश की गई-मोदी

Share

नई दिल्ली: कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विपक्ष की आलोचना करने वाली उनकी टिप्पणी को लेकर पलटवार किया और आरोप लगाया कि उन्होंने ही 10 साल तक देश की आवाज को दबाया और जिसके लिए लोगों ने उन्हें लोकसभा चुनावों में सजा दी। संसद सत्र की शुरुआत से पहले पत्रकारों से बात करते हुए मोदी ने कहा कि इस लोकसभा के पहले सत्र में, “140 करोड़ भारतीयों द्वारा सेवा करने के लिए आदेशित सरकार की आवाज को दबाने का एक अलोकतांत्रिक प्रयास किया गया।” उन्होंने कहा, “ढाई घंटे तक प्रधानमंत्री की आवाज को दबाने की कोशिश की गई और ऐसी चीज का लोकतांत्रिक परंपराओं में कोई स्थान नहीं है। उन्हें (विपक्ष को) इस पर कोई पछतावा नहीं है।” मोदी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि जिस व्यक्ति ने 10 साल तक देश का गला घोंटा और उसकी आवाज दबाई, वह आज बहुत कमजोर दिख रहा है और जब विपक्ष ने आवाज उठाई तो वह रोता नजर आया।

नई दिल्ली: संसद में आज से मानसून सत्र के बीच लोकसभा में नीट पेपर लीक को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया।शिक्षा मंत्री ने कहा पेपर लीक नहीं हुआ वहीं पेपर लीक को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी सवाल खड़े किए। राहुल गांधी के एक सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मुझे किसी का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। इसके अलावा राहुल गांधी के द्वारा संसद में देश की परीक्षा प्रणाली को बकवास बताए जाने पर भी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि विपक्ष के नेता के इस बयान की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूं।केंद्रीय शिक्षा मंत्री कहा कि राहुल गांधी और उनका गुट ‘घड़ियाली आंसू बहा रहे’ हैं, और पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार और उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार के दौरान के प्रश्नपत्र लीक से जुड़ी जमीनी हकीकत दोनों की मुश्किलें बढ़ा देगी।

आगामी 10 साल में 9200 सीएम राईज स्कूल

भोपाल : सोमवार, जुलाई 22,सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों में 94 सीएम राइज स्कूल्स स्थापित करने का निर्णय लेकर इस पर काम भी प्रारंभ कर दिया है। ।जनजातीय क्षेत्रों में स्थापित होने वाले 94 सीएम राइज स्कूल्स में से वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में 38 सीएम राइज स्कूलों का निर्माण कार्य पूरा कर इनमें जल्द से जल्द पढ़ाई भी प्रारंभ कर दी जाएगी। इसके लिये युद्ध स्तर जारी वर्ष के सालाना बजट में 667 करोड़ रूपये आरक्षित कर दिये हैं। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अधोसंरचना, प्रोत्साहक परिवेश एवं अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये सरकार ने सीएम राइज स्कूलों की स्थापना कर प्रदेश का शैक्षणिक परिदृश्य बदलने का बीड़ा उठाया है। प्रदेश में सीएम राइज स्कूलों की स्थापना के लिये सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के बजट में 2 हजार 738 करोड़ रूपये प्रावधानित किये हैं।

 आगामी 10 साल में 9200 सीएम राईज स्कूल खोलने की योजना

सरकारी स्कूलों में सर्व-सुविधायुक्त वातावरण के साथ विद्यार्थियों को रोचक एवं आनंददायक शिक्षा देने के लिये सरकार ने सीएम राइज स्कूल्स की स्थापना की है। पहले चरण में 275 सीएम राइज स्कूल प्रारंभ किये जा चुके हैं। आगामी 10 सालों में प्रदेश में 9 हजार 200 सीएम राइज स्कूल्स शुरू करने की सरकार की योजना है। इन सीएम राइज स्कूल में के.जी. से कक्षा 12वीं तक संचालन की व्यवस्था के साथ अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिये डिजिटल कक्षा, पूर्ण रूप से सुसज्जित प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय, कला, नृत्य, संगीत एवं योग शिक्षा की पढ़ाई की व्यवस्था भी की गई है।

हिनौती ग्राम में 1 हज़ार 303 एकड़ क्षेत्र में  गौवंश वन्य विहार-राजेन्द्र शुक्ल

रीवा उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत हिनौती ग्राम में 1 हज़ार 303 एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जा रहे गौवंश वन्य विहार में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें 25 हजार गौवंश को संरक्षण मिलेगा। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह गौवंश वन्य विहार गौधाम के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि आज का दिन अत्यंत शुभ है। श्रावण मास के प्रथम दिवस में भगवान शिव के आशीर्वाद से गौवंश के संरक्षण के पुनीत कार्य में हम सभी भागीदार बन रहे हैं।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles