
पेरिस: 27 जुलाई (भाषा)चेटरॉक्स . पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने शनिवार को अपने अभियान का आगाज कुछ इस तरह किया ।पेरिस ओलंपिक में पदक के दावेदार सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग सेन की जोड़ी ने पुरूष युगल स्पर्धा में पहले दौर में शनिवार को आसान जीत दर्ज की जबकि पदार्पण कर रहे लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल स्पर्धा में जीत के साथ शुरुआत की ।पेरिस ओलंपिक में पदक के दावेदार सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग सेन की जोड़ी ने पुरूष युगल स्पर्धा में पहले दौर में शनिवार को आसान जीत दर्ज की जबकि पदार्पण कर रहे लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल स्पर्धा में जीत के साथ शुरुआत की ।(साभार;दैनिक जनसत्ता )

नयी दिल्ली/कोलकाता: 27 जुलाई (भाषा)
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक छोड़कर बाहर निकल आईं। बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन्हें भाषण के दौरान बीच में ही रोक दिया गया। हालांकि, सरकार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनको बोलने के लिए दिया गया समय समाप्त हो गया था।नीति आयोग के सीईओ बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने ने कहा प्रत्येक मुख्यमंत्री को सात मिनट आवंटित किए जाते हैं और स्क्रीन के ऊपर सिर्फ एक घड़ी होती है. यह घड़ा आपको शेष समय बताती है. यह सात से छह, पांच, चार और तीन तक जाता है. उसके अंत में यह शून्य दिखाता है, घड़ी में शून्य दिखाया. ममता ने कहा कि मैं और बोलना चाहती थी, लेकिन मैं अब नहीं बोलूंगी. इसके अलावा मीटिंग में और कुछ नहीं हुआ.