
अधिकारियों के अनुसार, 23 सितंबर को इजरायल ने हिजबुल्लाह के 1,000 से अधिक ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें 90 से अधिक महिलाओं और बच्चों सहित 500 से अधिक लोग मारे गए तथा हजारों लोगों को सुरक्षा के लिए भागना पड़ा। यह लेबनान में दशकों का सबसे घातक दिन था।हज़ारों लेबनानी दक्षिण की ओर भाग गए, और दक्षिणी बंदरगाह शहर सिडोन से बाहर निकलने वाला मुख्य राजमार्ग 2006 के बाद से सबसे बड़े पलायन में बेरूत की ओर जाने वाली कारों से जाम हो गया।मरने वालों की संख्या 2020 में बेरूत के विनाशकारी बंदरगाह विस्फोट से कहीं ज़्यादा थी, जब एक गोदाम में रखे सैकड़ों टन अमोनियम नाइट्रेट में विस्फोट हो गया था, जिसमें कम से कम 218 लोग मारे गए थे और 6,000 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे।एक रिकॉर्ड किए गए संदेश में, इज़राइली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनानी नागरिकों से निकासी के लिए इज़राइली आह्वान पर ध्यान देने का आग्रह करते हुए कहा, “इस चेतावनी को गंभीरता से लें।”(source -the telegraph)
नयी दिल्ली: 24 सितंबर (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बेरोजगारी की ऐसी महामारी फैलाई है कि होनहार युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है।हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव पांच अक्टूबर को होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।
दमोह (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को एक ट्रक और ऑटो-रिक्शा के बीच हुई टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतिकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि यह घटना दोपहर 1.30 से 2 बजे के बीच समन्ना गांव के पास हुई। घायलों को सड़क पर बनाए गए विशेष गलियारे के जरिए जबलपुर पहुंचाया गया।
भोपाल : मंगलवार, सितम्बर 24, खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि राज्य शासन द्वारा 24 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को 450 रूपये में रसोई गैस का सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। योजनान्तर्गत जुलाई 2023 से मई 2024 तक 2 करोड़ 57 लाख 56 हजार गैस सिलेंडर (रिफिल) के लिए 632 करोड़ 16 लाख रूपये का अनुदान लाड़ली बहनों के खाते में जमा कराया गया है। योजना का क्रियान्वयन सतत् रूप से किया जा रहा है।मंत्री ने बताया है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (MMLBY) की पंजीकृत बहनों को उनके द्वारा लिए गए गैस रिफिल को 450 रूपये में उपलब्ध कराने की योजना माह जुलाई, 2023 से लागू की गई है.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा अनुबंधित एजेंसी से सिंहस्थ-2028 के आयोजन के लिए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने की महती आवश्यकता के दृष्टिगत प्रो-रेटा आधार पर “कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना” लागत राशि 919 करोड़ 94लाख रूपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि उज्जैन जिले की कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति रुपये 598 करोड़ 66 लाख की प्रदान की गई थी। परियोजना अंतर्गत कान्ह नदी के दूषित जल को 16.70 किलोमीटर की भूमिगत क्लोज डक्ट से उज्जैन शहर की सीमा के बाहर कालियादेह के पास क्षिप्रा नदी में प्रवाह किया जाना प्रस्तावित था। कार्य के लिए मेसर्स वेंसर उज्जैन प्रोजेक्ट के साथ राशि रू. 479 करोड़ 89 लाख का 15 मार्च 2024 को अनुबंध निष्पादित किया गया। कार्य सितम्बर 2027 तक पूर्ण किया जाना है।दूषित जल को पवित्र क्षिप्रा नदी में मिलने से रोकने के लिए क्लोज डक्ट के एलाईंमेंट का परिवर्तन किया गया। परिवर्तन के बाद 18.5 किलोमीटर कट/कवर एवं 12 किलोमीटर टनल प्रस्तावित किये जाने से राशि रू. 321 करोड़ 28 लाख की वृद्धि होकर वर्तमान लागत 919 करोड़ 94 लाख हो रही है।
सफाई मित्र सुबह से लेकर रात तक सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई करते हैं। वे कूड़ा-कचरा उठाने, उसे सही तरीके से निपटाने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए कार्य करते हैं, नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सफाई मित्रों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे समाज के ऐसे सदस्य हैं जो हमारे शहरों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसी कड़ी में नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में शहडोल नगर के निवासी सफाई मित्र श्री राजेंद्र कुमार लगभग 16 वर्षों से अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहें है। उन्होंने बताया कि नगर के लोगों को रोग मुक्त बनाने तथा शहडोल नगर स्वच्छ एवं सुंदर हो इसके लिए जब रात्रि में लोग विश्राम करने चले जाते है तब हम सडको एवं गलियों की सफाई करते है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका शहडोल द्वारा भी शासन के निर्देशानुसार समय समय पर सुविधाएं प्रदान की जाती है ।

