2043 पासपोर्ट बनाए गए शहडोल में/रोजगार मेले 71,000 से अधिक नियुक्ति पत्रों का वितरण

Share

-प्रधानमंत्री रोजगार मेले के अंर्तगत 23 दिसंबर को केंद्र सरकार के विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्तियों के लिए 71,000 से अधिक नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे

 

  संभागीय मुख्यालय शहडोल में पासपोर्ट कार्यालय खुलने से लोगों को पासपोर्ट बनवाने में काफी सहूलियत हो रही है। अब शहडोल संभाग के अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, जैसे अन्य क्षेत्रों के नागरिक बिना लंबी दूरी तय किए और बिना समय बर्बाद किए, अपने पासपोर्ट संबंधी कार्य आसानी से करवा रहेें है। पासपोर्ट कार्यालय का उद्देश्य केवल पासपोर्ट जारी करना नहीं है, बल्कि नागरिकों को एक ऐसा प्लेटफार्म प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर सकें। पासपोर्ट कार्यालय के श्रीमती सोनल गुप्ता ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय में  02 मार्च से 2 नवम्बर 2024 अब तक की अवधि में कुल 2043 पासपोर्ट बनाए गए है। साथ ही पासपोर्ट हेतु दस्तावेज पेपरलेस है और तत्काल पार्सपोर्ट की जरूरत होने पर 24 घंटे के भीतर पासपोर्ट प्रदान किया जाता है।     गौरतलब है कि संभागीय मुख्यालय शहडोल में पासपोर्ट खुल जाने से शहडोल, अनूपपुर, उमरिया व समीपवर्ती क्षेत्र के आमजनों को आवागमन में सुगमता हो रही है तथा पासपोर्ट कार्यालय खुल जाने से भोपाल, जबलपुर का चक्कर नही लगाना पड़ता है।

चेन्नई: 22 दिसंबर (भाषा) चेन्नई स्थित सरमाउंट लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों को कंपनी के प्रति उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए कार और मोटरसाइकिल उपहार में दी हैं। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।कंपनी के 20 कर्मचारियों को ‘उच्च लक्ष्य प्राप्त करने’ के लिए प्रेरित करने को उन्हें टाटा की कार, एक्टिवा स्कूटी और रॉयल एनफील्ड बाइक उपहार में दी गईं।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles