
भोपाल : मार्च 9,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को ओंकारेश्वर में ब्रह्मपुरी घाट पर आयोजित अमृतस्य मां नर्मदा पद परिक्रमा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ब्रह्मपुरी घाट पर माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ओंकारेश्वर में भव्य ज्योतिर्लिंग मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्च माह के बाद चिंहित तीर्थ स्थलों पर शराब की दुकानों को बंद किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन के लिए जल महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जैसे जल संरचना नदी-तालाब के दर्शन मात्र से ही मन प्रसन्न हो जाता है। मानव शरीर में जिस प्रकार धमनियों में रक्त का प्रवाह होता है उसी प्रकार धरती पर नदियाँ बहती हैं इसलिए उन्हें पवित्र रखना ज़रूरी है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ नर्मदा के संपूर्ण परिक्रमा पथ को पवित्रता के साथ उसके मूल स्वरूप में स्थापित करने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है।
नयी दिल्ली: 9 मार्च (भाषा)केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी)को सौंपी अपनी नयी रिपोर्ट में कहा गया है कि सांख्यिकीय विश्लेषण के अनुसार प्रयागराज में हाल ही में संपन्न महाकुंभ के दौरान पानी की गुणवत्ता स्नान के लिए उपयुक्त थी।सीपीसीबी की रिपोर्ट में कहा गया है कि सांख्यिकीय विश्लेषण इसलिए आवश्यक था क्योंकि एक ही स्थान से अलग-अलग तिथियों और एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों से एकत्र किए गए नमूनों में ‘‘आंकड़ों की भिन्नता’’ थी, जिसके कारण ये ‘‘नदी क्षेत्र में समग्र नदी जल की गुणवत्ता’’ को प्रतिबिंबित नहीं करते थे।
मुसलमानों को उनके अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर किया जा रहा: मौलाना मदनी
नयी दिल्ली: 9 मार्च (भाषा) जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने रविवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और अन्य संगठनों द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ आहूत विरोध प्रदर्शन को समर्थन देते हुए दावा किया कि मुसलमानों को उनके अधिकारों को पुनः प्राप्त करने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर किया जा रहा है।जमीयत प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि 12 फरवरी, 2025 को संगठन की कार्यसमिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि यदि विधेयक पारित होता है, तो जमीयत उलेमा-ए-हिंद की सभी राज्य इकाइयां अपने-अपने राज्य के उच्च न्यायालयों में इस कानून को चुनौती देंगी।
उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक राजा भैया पर पत्नी के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर उनकी पत्नी भानवी सिंह की शिकायत के बाद कथित घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि 7 मार्च को दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई।पुलिस ने बताया कि भानवी ने अपनी शिकायत में रघुराज पर कई सालों तक शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

