
निर्वाचन आयोग ‘निष्क्रिय’, ‘विफल संस्था’ है: कपिल सिब्बल नयी दिल्ली: 23 मार्च (भाषा) राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने निर्वाचन आयोग को ‘‘निष्क्रिय’’ और ‘‘विफल’’ संस्था करार देते हुए दावा किया है कि लोगों के एक बड़े वर्ग को आयोग पर भरोसा नहीं है क्योंकि उसने ‘‘अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों के अनुसार अपने कार्यों का निर्वहन नहीं किया।’’न्यायिक प्रणाली के प्रति लोगों का विश्वास कम होने का दावा करते हुए राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने कहा है कि विकल्प तभी मिल सकते हैं जब सरकार और न्यायपालिका दोनों यह स्वीकार करें कि न्यायाधीशों की नियुक्ति सहित मौजूदा प्रणालियां कारगर नहीं रह गई हैं।
वक्फ विधेयक संविधान पर हमला, सद्भाव को नुकसान भाजपा की रणनीति का हिस्सा: कांग्रेसनयी दिल्ली: 23 मार्च (भाषा) कांग्रेस ने वक्फ (संशोधन) विधेयक को संविधान पर ‘‘हमला’’ करार देते हुए रविवार को आरोप लगाया कि यह प्रस्तावित कानून सामाजिक सद्भाव के सदियों पुराने बंधनों को ‘‘नुकसान पहुंचाने के’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘‘लगातार जारी प्रयासों’’ का हिस्सा है।विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि यह दुष्प्रचार और पूर्वाग्रह पैदा करके अल्पसंख्यक समुदायों को बदनाम करने की भाजपा की कोशिशों का भी हिस्सा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शहीद दिवस पर महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव व राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया।एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:”देश आज भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के सर्वोच्च बलिदान पर उनको नमन कर रहा है। स्वतंत्रता और न्याय के लिए उनका निडर प्रयास हम सभी को प्रेरित करता है।””डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।
वह दूरदर्शी नेता, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने अपना जीवन वंचितों को सशक्त बनाने और एक मजबूत भारत के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।”
पॉडकास्टज़रूर सुनें…नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रख्यात एआई शोधकर्ता और पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ हालिया पॉडकास्ट अब कई भाषाओं में है और यह वैश्विक स्तर पर उपलब्ध हो गया है।श्री मोदी ने एक्स पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा;”लेक्स फ्रिडमैन के साथ हाल ही में हुआ पॉडकास्ट अब कई भाषाओं में उपलब्ध है! इसका उद्देश्य बातचीत को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुँचाना है। इसे ज़रूर सुनें…
नोटों की जली हुई गड्डियों नकदी विवाद: पुलिस के वीडियो के बाद सीजेआई ने आंतरिक जांच समिति गठित की
नयी दिल्ली: 23 मार्च (भाषा) पुलिस आयुक्त द्वारा न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आवास पर नोटों की जली हुई गड्डियों का वीडियो साझा किए जाने और दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा अपने प्रारंभिक निष्कर्षों में ‘‘गहन जांच’’ का आह्वान किए जाने के बाद भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना ने वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए एक समिति गठित की है।एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति वर्मा के आवास से कथित रूप से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने के संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय की जांच रिपोर्ट को अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया, जिसमें संपूर्ण वीडियो और तस्वीरें हैं।
\

