यशवंत वर्मा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय स्थानांतरित.

Share

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति वर्मा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय भेजने के निर्णय की पुष्टि की

नयी दिल्ली: 24 मार्च (भाषा)Supreme Court of India - Wikipedia प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने सोमवार को न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने के अपने निर्णय की पुष्टि की।इससे पहले, अपने सरकारी आवास से भारी मात्रा में नकदी की कथित बरामदगी के मामले से घिरे न्यायमूर्ति वर्मा से सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने कामकाज वापस ले लिया था।

नड्डा और रीजीजू ने संसद में झूठ बोला, भाजपा करती है धर्म का इस्तेमाल: खरगे

नयी दिल्ली: 24 मार्च (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के एक कथित बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हमले पर पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा तथा किरेन रीजीजू ने इस मामले पर संसद में झूठा बोला और सिर्फ भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने के लिए यह सब किया है।

 महिला आईबी अधिकारी मेघा मृत पाई गई; जांच शुरू

तिरुवनंतपुरम: पुलिस ने बताया कि सोमवार को यहां रेलवे ट्रैक पर एक महिला इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी मृत पाई गई।उन्होंने बताया कि 24 वर्षीय मेघा का शव सुबह करीब 9.30 बजे शहर के चक्का इलाके के पास रेलवे ट्रैक पर मिला।शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

विवाह पर्यटन PIB Delhi

पर्यटन स्थलों और उत्पादों का विकास और संवर्धन, जिसमें विवाह पर्यटन भी शामिल है, संबंधित राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा किया जाता है। मंत्रालय विभिन्न पहलों के माध्यम से विवाह पर्यटन सहित देश के विभिन्न पर्यटन उत्पादों को बढ़ावा देकर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रयासों में सहयोग करता है।पर्यटन मंत्रालय ने एक प्रचार अभियान “इंडिया सेज आई डू” शुरू किया है जिसका उद्देश्य वैश्विक मंच पर भारत को एक प्रमुख विवाह स्थल के रूप में प्रदर्शित करना है। इस अभियान का उद्देश्य डिजिटल मार्केटिंग, वेबसाइट, सोशल मीडियाअभियान, इंफ्लुएंसर, ऑफलाइन और ऑनलाइन सक्रियताओं का लाभ उठाना है।पर्यटन मंत्रालय ने राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग और भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के सहयोग से 5 मई 2024 को जयपुर में ग्रेट इंडिया ट्रैवल बाजार के साथ-साथ ‘वेड इन इंडिया’ एक्सपो का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भारत और विदेश के वेडिंग प्लानर, राज्य सरकारें, मीडिया, अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू टूर ऑपरेटर और इवेंट मैनेजमेंट कंपनियां शामिल हुईंविभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विवाहों का पंजीकरण स्थानीय प्रशासन द्वारा किया जाता है।यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles