Share

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भगवान परशुराम जयंती पर सभी को शुभकामनाएं दी  उन्होंने लिखा:“सभी देशवासियों को भगवान परशुराम जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। शस्त्र और शास्त्रों के दिव्य ज्ञान के लिए पूजनीय भगवान परशुराम की कृपा से हर किसी का जीवन साहस और सामर्थ्य से परिपूर्ण रहे, यही कामना है।”

प्रधानमंत्री की ‘गायब’ वाली तस्वीर को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला

नयी दिल्ली: 29 अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की एक पोस्ट पर उसे आड़े हाथ लिया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संकट के समय ‘गायब’ नेता के रूप में दर्शाने की कोशिश की गई है।कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बिना उनकी किसी पुरानी तस्वीर को दिखाया गया है जिसमें केवल परिधान दिखाई दे रहे हैं और उनका शरीर दिखाई नहीं दे रहा है।मालवीय ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने इस तरह का हथकंडा पहली बार नहीं अपनाया है। राहुल गांधी ने कई बार प्रधानमंत्री के प्रति हिंसा को उकसाया भी है और उसे सही भी ठहराया है। फिर भी कांग्रेस इसमें कामयाब नहीं होगी क्योंकि प्रधानमंत्री को लाखों भारतीयों का स्नेह और आशीष प्राप्त है।’’उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी का सिर कटा है तो वह कांग्रेस है, जो अब बिना सिर वाले हाइड्रा की तरह इधर-उधर हाथ-पैर पटक रही है।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस को सीधे पाकिस्तान से आदेश मिल रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में एकजुटता पर जोर दिया था, लेकिन उसकी जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष समेत कुछ नेता पाकिस्तान से बातचीत करने का सुझाव दे रहे हैं।भंडारी ने कहा कि पाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री ने कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जहां कांग्रेस के लिए बल्लेबाजी कर रहा है, वहीं कांग्रेस पाकिस्तान के लिए गेंद डाल रही है।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles