बावली , दुर्गा पूजा की जमीन से हटेगा अतिक्रमण ..कहा कलेक्टर ने

Share

  शहडोल | एक मांह होने को आ रहे हैं बावजूद इसके प्रशासनिक अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन न करके किरण टॉकीज शेड्यूल के पास स्थित क्रमिक धरना आंदोलन को खींच रहे हैं उनकी मांग स्पष्ट है कि जब सब चीज साफ-साफ हो रही हैं कि अतिक्रमण हुआ है तो जल गंगा अभियान के दौरान ही इस महत्वपूर्ण प्राचीन बावड़ी और सार्वजनिक दुर्गा पूजा स्थल की जमीन को मुक्त कराकर आम लोगों के लिए सुरक्षित कराया जाए इस आशा की मांग को लेकर आज लोक आंदोलन के प्रतिनिधि का कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मिले उनका एक अंदेशा यह भी था कि जिला भाजपा अध्यक्ष अमिताभ चपरा के संरक्षण में चपरा परिवार आंदोलनकारी के खिलाफ झूठे अपराधिकप्रकरण दर्ज करने के बारे में विचार कर रहा है जिसको लेकर वह पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंप हैं कि उनका धरना आंदोलन पूरी तरह से गांधीवादी तौर तरीके से चल रहा है किंतु उन्हें षड्यंत्र कर फसाया जा सकता है ऐसा कहते हुए आंदोलन के नेता धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपना ज्ञापन सौंपा।

इसके बाद पर कलेक्टर से मिलकर अपने ज्ञापन को सौंप कर बावड़ी को और दुर्गा पूजा स्थल को सुरक्षित करने की मांग की आंदोलनकारी का कहना है कि कलेक्टर शहडोल ने कहा है किरन टॉकीज शहडोल के आसपास सैकड़ो रहवासी पहुंचे जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय कलेक्टर ने कहा बावली दुर्गा पूजा की जमीन से हटेगा अतिक्रमण किरन टॉकीज शहडोल स्थित वार्ड नंबर 32 में दुर्गा पूजा व सामाजिक सरोकारों की करोड़ों रुपए की बेशकीमती भूमि एवं पौराणिक बावली को भाजपा की नवनियुक्त अध्यक्ष अमिता चपरा की शह पर चपरा परिवार द्वारा अतिक्रमण कर भाठ दिया गया है इन्हीं कारणों से किरन टॉकीज के आसपास के रहने वाले सैकड़ो परिवारों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं ।आप सब जानते हैं कि इस बार हम लोग दुर्गा पूजा के मैदान में होलिका दहन व रंगों का त्योहार होली भी नहीं मना पाए जिससे हमारी भावनाएं आहत हुई हैं।यदि यह शासकीय जमीन जिस पर चपरा परिवार द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है खाली नहीं हुई तो आने वाले समय में शायद 100 वर्षों से अधिक होती आई मां दुर्गा की स्थापना व पूजा पाठ से भी आम जन वंचित रह जाएंगे।
आंदोलनकारी की जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है दिनांक 20 /2 /2025 से हमारे द्वारा चपरा परिवार द्वारा अतिक्रमण की गई शासकीय भूमि मैदान व पौराणिक बावली के संबंध में लगातार जिले के प्रशासन समस्त वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया किंतु उक्त अतिक्रमण को हटाने के संबंध में प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं की गई इसके पश्चात दिनांक 5.4.2025 से अतिक्रमित जमीन के बगल में किरन स्ट्रीट व नवदुर्गा उत्सव समिति के सदस्य गण एवं आमजन द्वारा उमा भवन किरन टॉकीज तिराहा शहडोल पर अनशन जारी है ।इसी तारतम्य में दिनांक 23.4.2025 को दुर्गा पूजा की जमीन व पौराणिक बावली के जीर्णोद्धार हेतु किरन टॉकीज के पास स्थित रह वासियों शहर के नागरिकों की मदद से सैकड़ो की संख्या में माताएं बहने नौजवानों ने विशाल मसाल जुलूस शहडोल के मुख्य मार्गो से निकालकर प्रशासन को उक्त अतिक्रमित आराजी को मुक्त कराये जाने एवं पौराणिक बावली का जीर्णोद्धार कराए जाने हेतु प्रशासन को आगाह किया गया।
किरन टॉकीज स्थित दुर्गा पूजा स्थल एवं पौराणिक बावली के सीमांकन हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा द्वारा श्रीमान कलेक्टर महोदय शहडोल को ज्ञापन सौंप कर मांग की गई थी जिसे श्रीमान कलेक्टर महोदय शहडोल ने स्वीकार करते हुए श्रीमान तहसीलदार सुहागपुर एवं राजस्व अमले से विधिवत सीमांकन कराया गया इसके पश्चात ग्राम भूइबांध स्थित आराजी खसरा नंबर 72 का सीमांकन किया गया जिसमें अतिक्रमित दुर्गा पूजा की संपूर्ण भूमि शासकीय नजूल भूमि पाई गई। इसके संबंध में श्रीमान तहसीलदार सोहागपुर जिला शहडोल द्वारा दिनांक 16 /4 /2025 को अनशन स्थल पर पहुंचकर सैकड़ो नागरिकों एवं पत्रकार बंधुओ के समक्ष या स्वीकार किया की दुर्गा पूजा की पूरी की पूरी जमीन शासकीय है और हम जल्द से जल्द इस पर किए गए अतिक्रमण को हटाएंगे मध्य प्रदेश सरकार के जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पौराणिक बावली का जीणोद्धार भी करेंगे।
श्रीमान कलेक्टर महोदय शहडोल के निर्देश पर अनशन स्थल पर पहुंची तहसीलदार सोहागपुर द्वारा अनशनकारियों से अनशन को समाप्त करने की अपील की गई .जिस पर अनशनकारियों द्वारा अतिक्रमण निश्चित समय सीमा में हटाए जाने की मांग की गई जिस पर तहसीलदार सोहागपुर जिला शहडोल द्वारा उच्च अधिकारियों श्रीमान कलेक्टर ,कमिश्नर महोदय से बात कर समय सीमा बताने की बात कही गई. इसके पश्चात आज दिनांक तक प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की अनशनकारियों से बात नहीं की और ना ही अतिक्रमण हटाने के संबंध में कोई कार्यवाही की गई ।
अनशन स्थल पर अनशनकारियों की मांगों के संबंध में हमारे सांसद विधायक नगर पालिका अध्यक्ष यहां तक की वार्ड पार्षद तक अनशन कर रहे स्थानीय नागरिकों की समस्याओं जैसे दुर्गा पूजा की जमीन एवं पौराणिक बावली के संबंध में किसी भी प्रकार का वार्तालाप नहीं किया गया और ना ही अनशन स्थल पर उपस्थित होने की जरूरत समझी ।
  आंदोलनकारी ने शहडोल की जनमानस से अपेक्षा की हैआप सभी से दुर्गा पूजा की जमीन व पौराणिक बावली को बचाने एवं संरक्षित करने में आप बुजुर्गों माताओं बहनों और नौजवानों का आशीर्वाद सहयोग और आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाना आवश्यक है आप सभी से करबद्ध प्रार्थना है कि आप सभी दुर्गा पूजा की जमीन पौराणिक बावली को बचाने के लिए चल रहे संघर्ष में आप तन ,मन, धन से आवश्यक रूप से सहयोग करें ताकि आपके सहयोग से यह संघर्ष लंबे समय तक चल पाए तथा हम अपने लक्ष्य दुर्गा पूजा की जमीन व पौराणिक बावली को प्राप्त कर सके ।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles