जापान पीछे; भारत चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना: नीति आयोग/ बावली की जमीन,अनशन के 51 वें दिन

Share

* मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब एक दिन * इस प्रेरणादाई गीत के साथ आज क्रमिक अनशन के 51 वें दिन का आगाज हुआ । शहडोल नगर के युवा प्रतिष्ठित उद्यमी व्यवसायी सुमित बहरानी जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कर नौजवान श्रीकांत यादव, आशीष गुप्ता को तिलक लगा माला पहनाकर अनशन पर संकल्प के साथ बैठाया। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक माताएं बहने नौजवान उपस्थित थे ।
सुमित बारानी ने आज अनशन के मंच से अपने उद्बोधन में कहा कि सत्याग्रह के रास्ते संघर्ष करते हुए हमने यह सिद्ध किया है कि यदि मन वचन कर्म का आपसी तालमेल हो तो बिना स्वार्थ के भी लंबा संघर्ष किया जा सकता है और समस्याओं पर जीत हासिल की जा सकती है हम जीत के काफी नजदीक हैं किरण टॉकीज शहडोल में दुर्गा पूजा को बावली की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने हमारा 50 दिन से चल रहा आंदोलन इसका जीता जागता उदाहरण है ।
हमारे जीवन में त्योहारों का बड़ा महत्व है जिससे संबंधित जन समुदाय एक साथ मिलकर भाग लेते हैं सभी आमजन त्योहारों के आगमन से प्रसन्नचित होते हैं वह विधि विधान से पूर्ण उत्साह के साथ इन त्योहारों में भाग लेते हैं अपनी-अपनी धार्मिक आस्था और आजादी के साथ भाग लेते हैं हम सभी अपने त्योहारों को पुरानी प्रचलित परंपरा के साथ हंसी-खुशी एकता के साथ मनाते हैं ऐसे ही हमारे त्योहार दुर्गा पूजा की जमीन जो शासकीय है उसे छपरा परिवार जनों ने कब्जे का प्रयास किया है मैं इसकी घोर निंदा करता हूं अतिक्रमणकारियों का यह प्रयास कभी सफल नहीं होगा शांतिपूर्ण आंदोलन के रास्ते इस समस्या का अवश्य ही समाधान निकलेगा ।

जापान को पीछे छोड़ भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना: नीति आयोग सीईओ

नयी दिल्ली: 24 मई (भाषा) नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।सुब्रह्मण्यम ने नीति आयोग शासी परिषद की 10वीं बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि कुल मिलाकर वैश्विक और आर्थिक माहौल भारत के अनुकूल है।त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा  ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर लिखा, “मोदी सरकार इतिहास रचने के लिए जानी जाती है। इस बार इतिहास रचने के साथ-साथ इसने देश को गौरवान्वित भी किया है। भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत चार हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन गया है।”

महाराष्ट्र में सोयाबीन का रकबा दो लाख हेक्टेयर घटने की आशंकामुंबई: 25 मई (भाषा) महाराष्ट्र में सोयाबीन की खेती के रकबे में इस साल दो लाख हेक्टेयर तक की कमी आने की आशंका है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि पिछले साल उपज के कम दाम मिलने के कारण ऐसा होगा।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles