पत्रकार-हत्या स्वतः संज्ञान लिया आयोग ने/आतंकवाद पाकिस्तान की युद्ध रणनीति-पीएम

Share

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा के झज्जर  में अज्ञात हमलावरों  पत्रकार की हत्या के मामले का स्वतः संज्ञान लिया

PIB Delhi27 MAY 2025 राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उन मीडिया रिपोर्टों पर स्वत: संज्ञान लिया है जिनमें बताया गया है कि 18 मई, 2025 को हरियाणा के झज्जर जिले के लुहारी गांव में एक पत्रकार की उसके आवास के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया है कि एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल के लिए काम करने वाला पत्रकार रात में भोजन के बाद टहलने के लिए निकला था। तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी और घटनास्थल से भाग निकले।आयोग ने कहा है कि यदि इस घटना की जानकारी सही है तो यह पीड़ित के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। इसलिए, आयोग ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को नोटिस भेज कर दो सप्ताह के अंदर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में मामले की जांच की स्थिति का भी उल्लेख होना चाहिए।19 मई, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित को गांव के लोग नजदीक के एक अस्पताल में ले गए। बाद में वहां से उसे गुरुग्राम के एक अन्य अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

सवालों से ध्यान भटकाने के लिए नेहरू-विरोध में लगे हैं तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने के महारथी: कांग्रेस

नयी दिल्ली: 27 मई (भाषा) कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि ‘स्वयंभू सर्वोच्च नेता’ और इतिहास के ‘मास्टर डिस्टोरियन’ (तोड़ने-मरोड़ने के महारथी) गंभीर सवालों से ध्यान भटकाने के लिए नेहरू-विरोध में सक्रिय हैं।पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह सवाल भी किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-पाकिस्तान ‘संघर्षविराम’ पर पिछले 11 दिनों में 8 बार दिए गए बयानों पर हमारे प्रधानमंत्री मौन क्यों हैं?

आतंकवाद पाकिस्तान की युद्ध रणनीति, भारत उसी के अनुसार जवाब देगा: पीएम मोदी
गांधीनगर: (27 मई)terrorism is pakistan s war strategy  pm modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान द्वारा किया जा रहा आतंकवाद छद्म युद्ध नहीं बल्कि सोची-समझी युद्ध रणनीति है और भारत उसी के अनुसार जवाब देगा।गुजरात सरकार के शहरी विकास कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बोलते हुए मोदी ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के जरिए युद्ध कर रहा है।मोदी ने कहा, “हम इसे छद्म युद्ध नहीं कह सकते, क्योंकि 6 मई की रात (पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर भारतीय हमलों में) मारे गए लोगों को पाकिस्तान में राजकीय सम्मान दिया गया। उनके ताबूतों पर पाकिस्तानी झंडे लपेटे गए और उनकी सेना ने उन्हें सलामी दी।”उन्होंने कहा, “इससे साबित होता है कि ये आतंकवादी गतिविधियां महज छद्म युद्ध नहीं बल्कि उनकी ओर से सोची-समझी युद्ध रणनीति है। अगर वे युद्ध में शामिल होते हैं, तो जवाब उसी के अनुसार होगा।”मोदी ने कहा कि जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान को इस तरह से हराया कि पड़ोसी देश कभी नहीं भूल पाएगा।उन्होंने कहा, “जब उन्हें एहसास हुआ कि वे भारत के खिलाफ सीधे युद्ध में कभी नहीं जीत सकते, तो उन्होंने छद्म युद्ध की ओर रुख किया और आतंकवादियों को सैन्य प्रशिक्षण और सहायता प्रदान की।” मोदी ने कहा, “शरीर चाहे कितना भी मजबूत या स्वस्थ क्यों न हो, एक कांटा भी लगातार दर्द दे सकता है। हमने तय किया है कि कांटा निकालना ही होगा।”

विदेशी अंशदान पाने वाले एनजीओ समाचार सामग्री प्रकाशित नहीं कर सकेंगे : गृह मंत्रालय

नयी दिल्ली: 27 मई (भाषा) केंद्र ने कहा है कि प्रकाशन संबंधी गतिविधियों में लगे और विदेशी अंशदान प्राप्त करने वाले गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) कोई समाचार पत्र प्रकाशित नहीं कर सकेंगे और उन्हें भारत के समाचार पत्रों के पंजीयक से यह प्रमाण पत्र लेना होगा कि वे कोई समाचार सामग्री प्रसारित नहीं करते हैं।केंद्र ने कहा है कि विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के तहत पंजीकरण चाहने वाले एनजीओ को नए नियमों का पालन करना होगा।

 

 

 

*


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles