चिनाब रेल पुल पर लहरा रहा तिरंगा : प्रधानमंत्री/अयोध्या, ‘राम दरबार’ की प्राण-प्रतिष्ठा : योगी ने किया पूजन //वक्फ संपत्ति प्रबंधन एवं संचालन के इतिहास

Share

PIB Delhi प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चिनाब रेल पुल के निर्माण से जुड़े  कुछ लोगों के साथ परस्पर बातचीत की। श्री मोदी ने राष्ट्र के लिए आधुनिक अवसंरचना के निर्माण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।प्रधानमंत्री ने  पोस्ट किया;”चिनाब रेल पुल के निर्माण से जुड़े कुछ लोगों के साथ परस्पर बातचीत की। वे भारत के विभिन्न हिस्सों के रहने वा

Image

ले हैं और देशवासियों के लिए आधुनिक अवसंरचना के निर्माण के अपने संकल्प में अडिग हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए, जिसमें बहुत चुनौतीपूर्ण समय में काम करना भी शामिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार उनके द्वारा किए गए काम पर कितना गर्व करते हैं!  “प्रधानमंत्री ने कहा ;” चिनाब रेल पुल पर गर्व से लहरा रहा है तिरंगा !यह अत्यंत गर्व की बात है कि यह पुल महत्वाकांक्षा के साथ क्रियान्वयन का मेल है,जो भारत के सबसे चुनौतीपूर्ण स्थानों पर अत्याधुनिक बुनियादी ढ़ांचा निर्माण की बढ़ती क्षमता को प्रदर्शित करता है।” 

नई दिल्ली केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने आज नई दिल्ली में उमीद केंद्रीय पोर्टल का शुभारंभ करने के बाद कहा कि उमीद पोर्टल भारत में वक्फ संपत्ति प्रबंधन एवं संचालन के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पारदर्शिता आएगी, बल्कि आम मुसलमानोंविशेषकर महिलाओं और बच्चों को भी मदद मिलेगी।इस पोर्टल को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने विकसित किया है। इसका औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन की उपस्थिति में किया गया।

पोर्टल की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • सभी वक्फ संपत्तियों की जियो-टैगिंग के साथ डिजिटल सूची का निर्माण
  • बेहतर समाधान के लिए ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली
  • पट्टे पर देने और उसके उपयोग की पारदर्शी ट्रैकिंग
  • जीआईएस मैपिंग और अन्य ई-गवर्नेंस उपकरणों के साथ एकीकरण
  • सत्यापित अभिलेखों और रिपोर्टों तक सार्वजनिक पहुंच

श्री जॉर्ज कुरियन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह पोर्टल एक लंबे समय से प्रतीक्षित सुधार है जो वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग को रोकेगा और उसके प्रबंधन को आम लोगों के करीब लाएगा। उन्होंने कहा, “यह प्रणाली सुनिश्चित करेगी कि प्रत्येक संपत्ति का हिसाब रखा जाए और उसका उपयोग उस उद्देश्य के अनुसार किया जाए जिसके लिए उसे दान किया गया था।”

कोविड-19: देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5,000 से अधिक हुईनयी दिल्ली: छह जून (भाषा) देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,000 से अधिक हो गई है और केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है जिसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली सबसे अधिक प्रभावित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े से यह जानकारी मिली।संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर केंद्र अस्पतालों में कोविड-19 संबंधी तैयारियों की जांच के लिए ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित कर रहा है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के साथ बैठक बहुत अच्छी रही: थरूरवाशिंगटन: पांच जून (भाषा) भारतीय सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के साथ मुलाकात काफी अच्छी रही और उन्होंने (वेंस ने) ऑपरेशन सिंदूर में भारत की संयमित प्रतिक्रिया के प्रति “पूर्ण समर्थन और सम्मान” जताया। यह जानकारी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे शशि थरूर ने दी।कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि भारत एवं पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष के परिदृश्य में चीन एक ऐसा कारक है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

अयोध्या (उप्र): पांच जून (भाषा) राम मंदिर में राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा हुई पूरी, यहां देखिए ‘राजा राम'  की पहली तस्वीरउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अयोध्या स्थित राम मंदिर में श्री राम दरबार और अन्य देव विग्रहों के प्राण—प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया और दर्शन—पूजन किया।गंगा दशहरा के अवसर पर राम मंदिर की पहली मंजिल पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के दरबार और आठ विग्रहों की प्राण—प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दर्शन—पूजन कार्यक्रम में भाग लिया।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles