धन की कमी नहीं, नौकरशाही न सोचना चिंता का विषय: गडकरी/बेहिसाबी नकदी बरामद  में प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं 

Share

धन की कोई कमी नहीं है; नौकरशाही का लीक से हटकर न सोचना चिंता का विषय: गडकरी पुणे (महाराष्ट्र): 24 जून (भाषा) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि परियोजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं है लेकिन नौकरशाही में लचीलेपन की कमी और लीक से हटकर न सोचना चिंता का विषय है।गडकरी ने सोमवार को पुणे में एक कार्यक्रम में कहा कि पूर्व नौकरशाह विजय केलकर ने लचीला रुख अपनाया और वे अपवाद हैं।इस समारोह में केलकर को पुण्यभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास धन की कमी नहीं है। मैं हमेशा एक लाख करोड़, 50,000 करोड़ या दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की बात करता हूं। आम तौर पर पत्रकार बड़ी घोषणाओं के मामले में राजनेताओं पर भरोसा नहीं करते। मैं उनसे कहता हूं कि मैं जो कहता हूं उसे रिकॉर्ड करें और अगर काम पूरा नहीं होता है तो ‘ब्रेकिंग न्यूज’ चलाएं।’’मंत्री ने यह भी कहा कि चिंता धन की उपलब्धता की बजाय काम की धीमी गति को लेकर है।उन्होंने कहा, ‘‘ ग्रामीण इलाकों में जब मवेशी चरने जाते हैं तो वे एक ही पंक्ति में चलते हैं। वे इतने अनुशासित होते हैं कि कभी भी क्रम नहीं तोड़ते। मुझे कभी-कभी नौकरशाही के बारे में भी यही महसूस होता है। यहां लीक से हटकर विचार अपनाना पूरी तरह मना है। हालांकि केलकर सर ने नीति-निर्माण में लचीलेपन को स्वीकार किया।’’

न्यायमूर्ति वर्मा के घर से बेहिसाब नकदी बरामद होने पर प्राथमिकी क्यों नहीं दर्ज की गई :संसदीय समिति

बेहिसाबी नकदी बरामद  में प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं 

नयी दिल्ली: 24 जून (भाषा) मंगलवार को संसदीय समिति की बैठक में कई सांसदों ने पूछा कि यहां एक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के आवास से बेहिसाबी नकदी बरामद होने के मामले में कोई प्राथमिकी क्यों नहीं दर्ज की गई और समिति ने न्याय विभाग से इस मामले पर एक विस्तृत नोट तैयार करने को कहा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।सांसदों ने न्यायाधीशों के लिए एक आचार संहिता की भी मांग की तथा कहा कि उच्च न्यायपालिका के न्यायाधीशों को सेवानिवृत्ति के बाद पांच वर्ष की अवधि तक कोई सरकारी कार्यभार नहीं लेना चाहिए।

‘2024 के महाराष्ट्र चुनावों में वोट चोरी’: राहुल ने मशीन से पढ़े जा सकने वाले डिजिटल मतदाता सूची की मांग की

नई दिल्ली: (24 जून) महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कथित अनियमितताओं को चिह्नित करते हुए, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि कुछ अलग-अलग गड़बड़ियाँ नहीं थीं, बल्कि “वोट चोरी” थी और उन्होंने मशीन से पढ़े जा सकने वाले डिजिटल मतदाता सूची के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज को तुरंत जारी करने की मांग की।लोकसभा में विपक्ष के नेता ने एक्स पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा की, जिसमें दावा किया गया था कि 2024 के लोकसभा चुनावों और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बीच सिर्फ़ छह महीनों में, नागपुर दक्षिण पश्चिम – भाजपा नेता और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सीट – में 29,219 नए मतदाता जुड़े।गांधी ने अपने पोस्ट में कहा, “महाराष्ट्र के सीएम के अपने निर्वाचन क्षेत्र में, सिर्फ़ 5 महीनों में मतदाता सूची में 8% की वृद्धि हुई। कुछ बूथों पर 20-50% की वृद्धि देखी गई। बीएलओ ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वोट डालने की सूचना दी।”

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles