
PIB Delhi
रांची: चार अगस्त (भाषा) झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निधन की जानकारी दी।शिबू सोरेन के निधन के साथ ही उस राजनीतिक युग का अंत हो गया है, जिसमें आदिवासी आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि मिली थी।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन गुर्दे संबंधी समस्याओं के कारण एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज करा रहे थे।हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सबको छोड़कर चले गए… मैं आज ‘शून्य’ हो गया हूं।’’शिबू सोरेन लंबे समय से नियमित रूप से अस्पताल में इलाज करा रहे थे।शिबू सोरेन का सर गंगा राम अस्पताल के ‘नेफ्रोलॉजी’ विभाग के अध्यक्ष डॉ. ए. के. भल्ला की निगरानी में 19 जून से उपचार किया जा रहा था।डॉ. भल्ला ने बताया कि शिबू सोरेन को सुबह आठ बजकर 56 मिनट पर मृत घोषित कर दिया गया।डॉक्टर ने कहा, ‘‘वह गुर्दे की बीमारियों से पीड़ित थे और उन्हें डेढ़ महीने पहले दौरा भी पड़ा था। वह पिछले एक महीने से जीवन रक्षक प्रणाली पर थे।’’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के उनके जुनून की सराहना की।प्रधानमंत्री ने कहा:” शिबू सोरेन ज़मीन से जुड़े नेता थे, जिन्होंने लोगों के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उनके निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि झामुमो नेता ने अलग झारखंड प्रदेश और वहां के लोगों के जल, जंगल, जमीन के अधिकार तथा आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए आजीवन संघर्ष किया।खरगे और राहुल गांधी ने सोरेन के आवास पर जाकर झामुमो के सर्वोच्च नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ढांढस बंधाया।
उप्र को झटका, श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को मिली मंजूरी पर रोक लगाने पर विचार कर रहा है उच्चतम न्यायालय
नयी दिल्ली: चार अगस्त (भाषा)
उत्तर प्रदेश सरकार को झटका देते हुए उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह श्रद्धालुओं के लाभ के लिए मथुरा के वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना को 15 मई को दी गई मंजूरी स्थगित रखेगा, क्योंकि इसमें मुख्य हितधारकों की बात नहीं सुनी गई।न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने राज्य सरकार द्वारा “गुप्त तरीके से” अदालत का दरवाजा खटखटाने के दृष्टिकोण की निंदा की और प्राचीन मंदिर का प्रबंधन अपने हाथ में लेने के लिए उत्तर प्रदेश श्री बांके बिहारी जी मंदिर ट्रस्ट अध्यादेश, 2025 लाने की जल्दबाजी पर सवाल उठाया।
PIB Delhi04 AUG 2025भारत सरकार ने संस्कृति मंत्रालय और गृह मंत्रालय के माध्यम से औपचारिक रूप से अधिसूचित किया है कि 1975 में आपातकाल लागू होने के कारण प्रतिवर्ष 25 जून को “संविधान हत्या दिवस” मनाया जाएगा। 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर, सरकार 25.06.2024 से 25.06.2026 तक देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान हत्या दिवस मना रही है। इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दो वर्ष तक चलने वाली स्मारक गतिविधियों के आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। संस्कृति मंत्रालय ने प्रमुख विषयगत प्रदर्शनियों के शुभारंभ की देखरेख की और यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में 50 प्रमुख स्थानों पर सार्वजनिक रैलियाँ और शैक्षिक संगोष्ठियाँ जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएँ।
यह एक राष्ट्रीय स्मरणोत्सव है जिसका विशेष ध्यान शिक्षा और जनभागीदारी पर है। इसके मापदंड इस प्रकार हैं:विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों सहित देश भर के शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों की संख्या।उपस्थिति रिकॉर्ड, फोटोग्राफ और कार्यक्रम रिपोर्ट के माध्यम से अनिवार्य दस्तावेजीकरण के साथ भागीदारी दरसामूहिक रैलियों, मीडिया कवरेज, तथा छात्रों और युवाओं के लिए निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद और नुक्कड़ नाटकों जैसी प्रतिस्पर्धी घटनाओं की श्रृंखला के माध्यम से दृश्यता/प्रचार।संस्थाओं को विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित करने का अधिकार दिया गया है जिससे जन भागीदारी सुनिश्चित की जा सके तथा आपातकाल लागू करने के संबंध में जन जागरूकता बढ़ाई जा सके।देश भर में छात्रों और युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशिष्ट उपाय किए गए हैं संवैधानिक मूल्यों पर केन्द्रित निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण, नारा प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, नुक्कड़ नाटक और फिल्म प्रदर्शन का आयोजन।न्यायविदों, कानूनी विशेषज्ञों और आपातकाल का अनुभव करने वाले व्यक्तियों को शामिल करने वाले सेमिनार।सक्रिय छात्र भागीदारी और संकाय की भागीदारी के साथ जन जागरूकता मार्च।पैनल चर्चा में संविधान की प्रस्तावना और विशेषताओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) को संविधान हत्या दिवस से संबंधित दो साल तक चलने वाली गतिविधियाँ का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश में एक बड़ा कार्यक्रम और छत्तीसगढ़ में एक वीआईपी कार्यक्रम आयोजित किया गया।यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
चीन गुरु’ राहुल गांधी ने भारत को कमजोर करने की कसम खाई है : भाजपा
नयी दिल्ली: चार अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने “भारत को कमजोर करने और चीन को मजबूत करने” की कसम खा रखी है।राहुल को “चीन गुरु” करार देते हुए भाजपा ने दावा किया कि कांग्रेस नेता और उनकी पार्टी भारतीय सशस्त्र बलों से नफरत करते हैं तथा विदेशी ताकतें उन्हें “रिमोट कंट्रोल” से संचालित कर रही हैं।

