
शपथ पत्र मांगने पर चुनाव आयोग की आलोचना की राहुल गांधी ने, कहा कि उन्होंने संसद में शपथ ली है
बेंगलुरु: (8 अगस्त)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को चुनाव आयोग द्वारा उनसे शपथ पत्र मांगने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने संसद में संविधान की शपथ ली है और वोट चोरी का अपना आरोप दोहराया।यहाँ ‘वोट अधिकार रैली’ को संबोधित करते हुए, गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और भाजपा ने मिलकर लोगों से लोकसभा चुनाव चुराने की कोशिश की।उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग मुझसे शपथ पत्र दाखिल करने और जानकारी देने के लिए कह रहा है। मैंने संसद में संविधान की शपथ ली है।” उन्होंने आरोप लगाया कि आज जब लोग उनके द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के आधार पर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं, तो चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट बंद कर दी है।
15वीं भारतीय प्रेस परिषद के गठन की प्रक्रिया जारी
भारतीय प्रेस परिषद का गठन प्रेस परिषद कानून, 1978 के प्रावधानों के तहत किया गया है।15वीं प्रेस परिषद के गठन की स्थिति इस प्रकार है:धारा 5 की उपधारा 3(क) के अनुसार, श्रमजीवी पत्रकारों में से तेरह सदस्यों को नामित किया जाना है, जिनमें से छह समाचार पत्रों के संपादक होंगे और शेष सात संपादकों के अलावा अन्य श्रमजीवी पत्रकार होंगे। इन सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है।निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, धारा 5 की उपधारा 3(ख) के अनुसार, समाचारपत्रों के स्वामी या उनका प्रबंधन व्यवसाय चलाने वाले व्यक्तियों में से छह व्यक्तियों को नामित किया जाएगा। सरकार को प्रेस परिषद से ये नामांकन प्राप्त हो चुके हैं।धारा 5 की उपधारा 3(सी) के अनुसार, समाचार एजेंसियों का प्रबंधन करने वाले व्यक्तियों में से एक को नामित किया जाएगा। प्रेस परिषद से नामांकन की प्रतीक्षा है।धारा 5 की उपधारा 3(घ) के अनुसार, शिक्षा एवं विज्ञान, विधि, साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव रखने वाले तीन व्यक्ति होंगे, जिनमें से क्रमशः एक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा, एक भारतीय विधिज्ञ परिषद द्वारा और एक साहित्य अकादमी द्वारा नामित किया जाएगा। इन सदस्यों के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।धारा 5 की उपधारा 3(ई) के अनुसार, पाँच संसद सदस्य होने चाहिए, जिनमें से तीन को लोकसभा अध्यक्ष द्वारा लोक सभा के सदस्यों में से और दो को राज्य सभा के सभापति द्वारा अपने सदस्यों में से नामित किया जाएगा। लोक सभा अध्यक्ष से नामांकन प्राप्त हो चुका है। राज्य सभा के सभापति द्वारा किए गए नामांकनों के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
ट्रंप के ‘टैरिफ वार’ ने वर्षों की अमेरिका-भारत साझेदारी को जोखिम में डाल दिया: अमेरिकी सांसद
न्यूयॉर्क: 8 अगस्त (भाषा) अमेरिकी संसद के एक सदस्य ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘टैरिफ वार’ ने अमेरिका-भारत साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए वर्षों से सावधानीपूर्वक किए गए काम को जोखिम में डाल दिया है।
भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगाना ‘राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा’ है : व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहाकार
न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: आठ अगस्त (भाषा) व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने कहा कि भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाना ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा’’ है, जो नयी दिल्ली के ‘‘रूसी तेल की खरीद बंद करने से साफ इनकार’’ से जुड़ा है।
भारत-पाक संघर्ष पर ट्रंप और रुबियो के दावों का प्रधानमंत्री सीधा खंडन क्यों नहीं करते? : कांग्रेस
नयी दिल्ली:8 अगस्त (भाषा) कांग्रेस ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चले सैन्य संघर्ष पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की हालिया टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा कि प्रधानमंत्री को किस बात का डर है कि वह इन दावों का स्पष्ट रूप से खंडन नहीं करते।विपक्षी पार्टी का यह हमला रुबियो के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ, तो अमेरिका “सीधे तौर पर इसमें शामिल” हो गया था और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों परमाणु संपन्न पड़ोसियों के बीच शांति स्थापित करने में सक्षम रहे।

