सोशल मीडिया पर प्रतिबंध में नेपाल प्रधानमंत्री ओली ने दिया इस्तीफा;

Share

नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने दिया इस्तीफा; प्रदर्शनकारियों ने कई शीर्ष नेताओं के आवास पर हमला किया

काठमांडू: नौ सितंबर (भाषा) नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने देश में जारी सरकार विरोधी जबर्दस्त प्रदर्शन के मद्देनजर मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल सहित कई शीर्ष राजनीतिक नेताओं के निजी आवास पर हमला किया तथा संसद भवन में तोड़फोड़ की।छात्रों के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों में राजनीतिक वर्ग के खिलाफ कई कारणों को लेकर आम लोगों का बढ़ता आक्रोश झलक रहा है, जिसमें सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और कथित भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दे शामिल हैं। प्रदर्शनकारी कर्फ्यू और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के बावजूद काठमांडू और अन्य स्थानों पर एकत्र हुए।अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई में कम से कम 19 लोगों की मौत के लिए ओली के इस्तीफे की मांग करते हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारियों के उनके कार्यालय में घुसने और नारेबाजी करने के तुरंत बाद ओली ने पद छोड़ दिया।उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति पौडेल को लिखे अपने त्यागपत्र में ओली ने नेपाल के समक्ष मौजूद ‘‘असाधारण परिस्थितियों’’ का हवाला दिया और कहा कि वह मौजूदा स्थिति के ‘‘संवैधानिक और राजनीतिक’’ समाधान का मार्ग प्रशस्त करने के लिए पद छोड़ रहे हैं।अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा की खराब स्थिति को देखते हुए काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं।हालांकि, नेपाल सरकार ने ‘जेन ज़ी’ युवाओं के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद सोमवार रात सोशल मीडिया वेबसाइटों पर से प्रतिबंध हटा लिया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा 19 लोगों की मौत की जवाबदेही की मांग को लेकर अपना प्रदर्शन जारी रखा है।‘जेन ज़ी’ वे युवा हैं जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ।ओली के इस्तीफे से कुछ घंटे पहले, प्रदर्शनकारियों ने बालकोट स्थित उनके निजी आवास में आग लगा दी और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’, संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग, पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक आदि के आवासों पर हमला किया।प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति पौडेल के निजी आवास पर भी हमला किया।

ऐश्वर्या राय ने दिल्ली उच्च न्यायालय से किया नाम और तस्वीर के अवैध इस्तेमाल पर रोक का अनुरोध

नयी दिल्ली: नौ सितंबर (भाषा) अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से आग्रह किया कि उनके व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा की जाए और ऑनलाइन मंचों को उनके नाम, तस्वीरों और एआई-जनित अश्लील सामग्री का अवैध रूप से उपयोग करने से रोका जाए।न्यायमूर्ति तेजस करिया ने मौखिक रूप से संकेत दिया कि वह प्रतिवादियों को चेतावनी देते हुए एक अंतरिम आदेश पारित करेंगे।

उप राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष एकजुट रहा, हमारे सभी सांसदों ने मतदान किया: कांग्रेस

नयी दिल्ली: नौ सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद मंगलवार को कहा कि विपक्ष पूरी तरह एकजुट रहा तथा विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी का समर्थन करने वाले सभी 315 सांसदों ने मतदान किया।पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया। विपक्ष एकजुट खड़ा रहा। हम सभी 315 सांसदों ने मतदान किया।’’


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles