
निर्वाचन आयोग अखिल भारतीय जनसंघ को चुनाव चिह्न आवंटित करे : अदालत
नयी दिल्ली: छह अक्टूबर (भाषा)दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि अखिल भारतीय जनसंघ को एक समान चुनाव चिह्न आवंटित करे ताकि वह आगामी बिहार चुनाव लड़ सके।न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा ने अखिल भारतीय जनसंघ को चुनाव चिह्न के लिए चुनाव आयोग का रुख करने का निर्देश दिया।
न्यायाधीश ने चैतन्यानंद की जमानत याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग किया
नयी दिल्ली: नौ अक्टूबर (भाषा) एक न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को स्वयंभू धर्मगुरु चैतन्यानंद सरस्वती की जमानत याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया।चैतन्यानंद पर यहां एक निजी प्रबंधन संस्थान में 17 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप है। चैतन्यानंद फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।
रुपया चार पैसे टूटकर 88.79 प्रति डॉलर पर
मुंबई: नौ अक्टूबर (भाषा) डॉलर की मज़बूत मांग और भारत-अमेरिका के बीच चल रहे व्यापारिक तनाव के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित रहने से बृहस्पतिवार को रुपया मामूली नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करते हुए अपने सर्वकालिक निचले स्तर के आसपास मंडराता रहा और अंत में चार पैसे की गिरावट के साथ 88.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि डॉलर-रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है क्योंकि वित्तपोषण की दिक्कत के कारण कुछ विभागों में कामकाज ठप होने यानी ‘शटडाऊन’ के बीच अमेरिका से आर्थिक आंकड़ों की अनुपस्थिति भी गिरावट का कारण बन सकती है।

